TRENDING TAGS :
Naagin 7 Actress: नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस निभाएगी नागिन का किरदार जानिए
Naagin 7 Cast: एकता कपूर के शो नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस निभाएंगी नागिन का किरदार जानिए
Naagin 7 Cast (Image Credit- Social Media)
Naagin 7 Cast: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 जल्द ही टीवी पर आएगा, इसके बारे में एकता कपूर ने बिग बॉस 19 में Naagin 7 का प्रोमों जारी करके बताया है। नागिन टीवी सीरिय एकता कपूर का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी सीरियल में से एक है। दर्शकों को हर साल इस टीवी सीरियल के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। नागिन का आखिरी सीजन 2023 में रिलीज हुआ था। जिसमें लीड रोल में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। तो वहीं अब नागिन 7 (Naagin 7) में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी। इसको लेकर लगातार दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं। तो वहीं नागिन 7 के लिए जिन एक्ट्रेस का नाम इस लिस्ट में आगे है, चलिए जानते हैं उसके बारे में
नागिन 7 में कौन बनेगी नागिन (Naagin 7 Actress)-
एकता कपूर की नई नागिन कौन बनेगी ये सवाल हर एक के मन में हैं। दर्शकों को Naagin 7 के प्रोमों से उम्मीद थी कि एकता कपूर प्रोमों में नागिन का चेहरा रिवील करेंगी. या फिर किसी प्रकार का हिंट देंगी। लेकिन एकता कपूर ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने Naagin 7 के प्रोमों में केवल इतना बताया कि नागिन फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है। लेकिन नागिन कब टीवी पर आएगी और कौन बनेगी एकता कपूर की नई नागिन इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की है।
तो वहीं अब जाकर नागिन 7 के लिए जिन एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है वो प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविया, आएशा खान और मनीषा रानी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा प्रियंका चाहर चौधरी के नाम के चर्चे हैं। तो वहीं Naagin 7 में लीड एक्टर के रूप में बिग बॉस फेम अविनाश मिश्रा का नाम भी सामने आ रहा है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, जबतक एकता कपूर खुद Naagin 7 के कास्ट के बारे में अपडेट शेयर ना कर दे। या फिर नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग ना शुरू हो जाए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!