TRENDING TAGS :
Naagin 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को किया गया कास्ट, वायरल हुआ फर्स्ट लुक, देखें
Naagin 7 Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 की कास्ट को ज्वाइन किया प्रियंका चाहर चौधरी ने, फैंस की मनोकामना हुई पूरी
Naagin 7 Priyanka Chahar Choudhary (Image Credit-Social Media)
Naagin 7 Update: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उसका प्रोमों एकता कपूर ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही साथ एकता कपूर हर रोज Naagin 7 से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं। जिसकी वजह से Naagin 7 को लेकर दर्शकों के मन में और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ जाती है। अभी तक एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7) के प्रोमों के साथ ही एक पोस्टर जारी किया है। जिसको तेजस्वी प्रकाश अपनी आवाज दे रही है। तो वहीं अब ऐसी खबर आ रही हैं कि नागिन 7 (Naagin 7) के लिए एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को फाइनल किया है।
नागिन 7 में नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary Joins Naagin 7 Cast)-
एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 का जबसे प्रोमों आया है। तबसे दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। दर्शक ये जानना चाहते हैं कि आखिर एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन का किरदार कौन प्ले करेगा। इन सबके बीच एकता कपूर ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने अपनी टीम के साथ बात करते हुए बताया कि नागिन 7 (Naagin 7) में एक नहीं दो-दो नागिन होने वाली है। जिसके बाद से ही Naagin 7 का इंतजार कर रहे फैंस की उत्सुकता बढ़ गई। तो वहीं उन्होंने बताया कि एक नागिन को सलेक्ट कर लिया गया है दूसरी की तलाश जारी है। जिसके बाद दर्शकों ने प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सजेस्ट किया और कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी को Naagin 7 में नागिन के किरदार में देखना चाहेंगे।
तो वहीं टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी और एकता कपूर की नागिन 7 के टीम के बीच बातचीत बन चुकी है। और जल्द ही प्रियंका चाहर चौधरी Naagin 7 की कास्ट को ज्वाइन कर लेंगी। तो वहीं इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ था। जिसमें नागिन का चेहरा तो नहीं दिखा था। लेकिन इसके बाद से ही प्रियंका चाहर चौधरी के नाम के चर्चे होने लगे। पोस्टर देखने के बाद नेटिजन्स कहने लगे कि ये तो प्रियंका चाहर चौधरी है। लेकिन अभी तक एकता कपूर की टीम ने नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएगी। इसपर ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!