TRENDING TAGS :
Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया
Pankaj Tripathi Mother Died: पंकज त्रिपाठी की मां ने बिहार के बेलसंड में 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, मां के निधन से पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है।
Pankaj Tripathi Mother Died (Photo- Social Media)
Pankaj Tripathi Mother Died: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज लाखों दिलों पर छाएं हुए हैं, अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है, लेकिन इसी बीच पंकज त्रिपाठी के घर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जी हां! पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी (Pankaj Tripathi Mother News) का निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी की मां ने बिहार के बेलसंड में 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, मां के निधन से पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है।
पंकज त्रिपाठी के सिर से उठा मां का हाथ (Pankaj Tripathi Mother Death News)
पंकज त्रिपाठी की मां दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं, इसकी जानकारी अभिनेत्री की टीम द्वारा दी गई, जिसके मुताबिक पंकज त्रिपाठी की मां ने 89 साल की उम्र में 31 अक्टूबर को अपना दम तोड़ दिया। पंकज त्रिपाठी की टीम द्वारा मां के निधन को लेकर दी गई जानकारी में लिखा था, "हमें आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की प्यारी मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड स्थित उनके गृहनगर में शांतिपूर्वक निधन हो गया।"
पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं, वहीं पंकज त्रिपाठी अपनी मां के अंतिम समय में उनके पास ही मौजूद थे, वे कुछ दिनों से अपनी मां के पास ही चले गए थे। बता दें कि पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार द्वारा मां का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पंकज त्रिपाठी की मां के निधन की खबर सुन उनके फैंस चिंता जाहिर कर रहें हैं।
पिता का भी हो चुका है देहांत (Pankaj Tripathi Father Death News)
पंकज त्रिपाठी 49 साल की उम्र में अनाथ हो गए हैं, उनके सिर से माता और पिता दोनों का हाथ उठ गया है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी की माता के निधन से पहले उनके पिता इस दुनिया को छोड़ जा चुके थे, पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन 21 अगस्त, 2023 को गांव में हुआ था, उस दौरान पंकज त्रिपाठी मुंबई में अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी थे, लेकिन आनन फानन में उन्हें गांव जाना पड़ा था। पिता के निधन के 2 साल बाद अब उनकी मां भी उन्हें छोड़ जा चुकीं हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


