Param Sundari Day 1 Collection: अच्छा रिव्यू मिलने के बाद भी दर्शकों को रास नहीं आई परम सुंदरी

Param Sundari Box Office Collection Day 1: परम सुंदरी ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 29 Aug 2025 5:52 PM IST
Param Sundari Box Office Collection Day 1
X

Param Sundari Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Param Sundari Collection Day 1: दिनेश विजान द्वारा निर्मित और तुषार जलोटा और अर्श अरोड़ा की फिल्म परम सुंदरी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा अच्छा-खास रिव्यू मिला है। रिपोर्ट्स कि माने तो फिल्म की कहानी एकदम नई है। कहानी को नए जमाने के अंदाज से पेश किया गया है। फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही दर्शकों के दिलों पर छाए हुुए थे। अब जाकर फिल्म को भी क्रिटिक्स द्वारा अच्छा रिव्यू दिया गया है। चलिए जानते हैं परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Param Sundari Box Office Collection Day 1)-

परम सुंदरी को रिव्यू तो अच्छा मिला है। तो वहीं फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानने से पहले चलिए फिल्म की कहानी के बारे में जान लेते हैं कि ऐसा क्या है फिल्म की कहानी में परम सुंदरी एक रोमांटिक ड्रामा पर आधारित फिल्म है। जिसमें परम एक ऐसा व्यक्ति है, जो एक आदर्श व्यावसायिक विचार और प्यार की तलाश में है। परम दिल्ली में एक अमीर व्यापारी का बेटा है। परम ने विभिन्न व्यवसायों और स्टार्ट-अप में अपने हाथ आजमाए हैं लेकिन कभी सफलता नहीं मिली है। उन्हे शेखर नाम के एक लड़के से प्रस्ताव मिलता है। जिसने एक ़डेटिंग ऐप बनाया है। कि वह युवाओं को उनके साथी खोजने में मद्द करने में चमत्कार करेगा। जब परम ने खुद पर ऐप आजमाया, तो उस ऐप ने उसे केरल की एक सुंदरी से मिलवाया। वह सुंदरी द्वारा दी गई होम स्टे में रहने का फैसला करता है। परम के पिता उसे पार्टनर खोजने के लिए एक महीने का समय देते हैं। जिसके बाद वह ऐस में निवेश करने के लिए सहमत होता है हालाँकि कहानी में एक मोड़ परम और सुंदरी की प्रेम कहानी के रास्त का कांटा बन जाती है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

फिल्म की कहानी तो काफी बेहतरीन हैं। इसके साथ ही साथ इस फिल्म को रिव्यू भी अच्छा मिला है। तो वहीं इस फिल्म के साथ कोई अन्य फिल्म रिलीज नहीं हुई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वॉर 2और कूली रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। जितना उस फिल्म से दर्शकों को उम्मीद थी। फिल्म उनके उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। तो वहीं Param Sundari की कहानी बेहतरीन है। और दर्शको के साथ ही साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छा रिव्यू दिया है। लेकिन इसके बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की कुछ खास भीड़ सिनेमाघरों में नहीं पहुँची है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 4 करोड़ रूपए (Param Sundari Collection Day 1) तक का कलेक्शन किया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!