TRENDING TAGS :
Pawan Singh और Khesari Lal Yadav ने PM Modi के बर्थ-डे पर किया ऐसा काम भड़के फैंस
Pawan Singh Khesari Lal Yadav On PM Modi Birthday: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मिदन पर किया पोस्ट नेटिजन्स करने लगे ट्रोल
Pawan Singh Khesari Lal Yadav On PM Modi Birthday (Image Credit- Social Media)
Pawan Singh And Khesari Lal Yadav On PM Modi Birthday: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह इन दिनों अपने रियलटी शो Rise And Fall की वजह से सुर्खियों में है। तो वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी फिल्मों और बिहार की राजनीति को लेकर तंज कसते रहते हैं। तो वहीं अब जाकर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की तरह की पीएम मोदी (PM Modi) को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने किया पीएम मोदी को बर्थ-डे विश (Pawan Singh And Khesari Lal Yadav PM Modi Birthday Wish)-
प्रधानमंत्री मोदी जिनका जन्म 17 सिंतबर 1950 में हुआ था। आज वो अपना 75वें जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं पीएम मोदी के जन्दमिन के अवसर पर मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी जगत के सितारे भी शामिल थे। पवन सिंह जोकि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ज्वाइन किए थे। लेकिन कराकट से टिकट ना मिलने के बाद वो निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन हार का मुहँ देखना पड़ा था।
तो वहीं पवन सिंह (Pawan Singh) ने आज पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनको जन्मदिन की बधाई अपने सोशल मीडिया अकाउंट यानि ट्वीटर पर दिया। पवन सिंह ने लिखा- श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
पवन सिंह पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन विश करते समय जी नहीं लगाया। जिसकी वजह से नेटिजन्स ने कहा कि- "अरे भैया जरा जी लगा देते तो और अच्छा लगता"
तो वहीं खेसारी लाल यादव ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टू यू माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी जा, थाव वाला माई से आपके अच्छे सेहत के लिए कामना करते हैं। बता दे कि खेसारी लाल यादव बीजेपी के अपोजिट पार्टी यानि सपा के करीबी माने जाते हैं। जिसकी वजह से नेटिजन्स उनको ट्रोल कर रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!