Sunjay Kapur Video: संजय कपूर का आखिरी वीडियो, मौत के पहले ऐसी हो गई थी हालत

Sunjay Kapur Last Video: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है, जो उनके निधन के समय का है।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Jun 2025 4:13 PM IST (Updated on: 22 Jun 2025 7:20 PM IST)
Sunjay Kapur Last Video
X

Sunjay Kapur Last Video

Sunjay Kapur Last Video: बिजनेसमैन संजय कपूर ने 12 जून को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। संजय कपूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे। जहां 12 जून को संजय कपूर का निधन हुआ था, वहीं उनका अंतिम संस्कार 19 जून को किया गया। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ पहुंचीं थीं। वहीं अब संजय कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है, जो उनके निधन के समय का है। आइए आपको भी संजय कपूर का आखिर वीडियो दिखाते हैं।

संजय कपूर का आखिरी वीडियो (Sunjay Kapur Last Video Viral)

संजय कपूर के निधन से हर कोई सदमे में है, उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया है। बता दें कि संजय कपूर की मौत पोलो मैच खेलने के दौरान हुई थी, वे पोलो खेल रहे थे, तभी उनके मुंह में मधुमक्खी घुस गई, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो उनकी मौत के दौरान का है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि संजय कपूर पोलो ग्राउंड में ही जमीन पर लेटे हुए हैं, उनके आस पास कई सारे डॉक्टर मौजूद हैं, कुछ उन्हें CPR दे रहें हैं, ताकि वे होश में आ जाएं। संजय कपूर पूरी तरह से लोगों द्वारा घिरे हुए हैं, बस वीडियो में उनका पैर नजर आ रहा है। यहां देखें वीडियो -

22 जून को है संजय कपूर की प्रेयर मीट (Sunjay Kapur Prayer Meet)

12 जून को दुनिया की अलविदा कह चुके संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को हुआ, क्योंकि उन्होंने लंदन में अपनी आखिरी सांस ली थी, इस वजह से उनकी बॉडी को इंडिया लाने में समय लगा। 19 जून को अंतिम संस्कार में संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर व दोनों बच्चे कियान व समायरा भी शामिल हुए थे, उनकी पत्नी प्रिया सचदेव भी नजर आईं, जो रो रहीं थीं। वहीं अब आज यानी कि 22 जून को संजय कपूर की प्रेयर मीट है। एक्स पति संजय कपूर की प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकीं हैं, करिश्मा के साथ ही उनकी बहन करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी दिल्ली प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए गए हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!