TRENDING TAGS :
The Bengal Files Review: सच्ची घटनाओं को बेहद बारीकी से दिखाया गया है, द बंगाल फाइल्स में
The Bengal Files Twitter Review: द बंगाल फाइल्स दर्शकों को कितनी पसंद आएगी जानिए
The Bengal Files Review (Image Credit- Social Media)
The Bengal Files Review: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज से पहले ही विवादों से घिरी हुई है। इस फिल्म के रिलीज के बाद इसके असफल हो जाने की और बंगाल में इसे बैन कर देने की चिंता अभी से विवेक अग्निहोत्री को सता रही है। जिसकी वजह से विवेक अग्निहोत्री ने पहले ममता बनर्जी से कहा कि वो फिल्म को सपोर्ट करे, अब जाकर उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर फिल्म को शांतिपूर्वक प्रदर्शित होने की अनुमति मांगी है। चलिए जानते हैं कैसी है विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Bengal Files फिल्म का रिव्यू आया सामने
द बंगाल फाइल्स ट्वीटर रिव्यू (The Bengal Files Twitter Review In Hindi)-
द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद अब विवेक अग्निहोत्री द बंगाल फाइल्स लेकर आ रहे हैं। जोकि आज यानि 5 सिंतबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर और नमोशी चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म आधुनिक भारतीय इतिहास के उस अध्याय को फिर से दिखाने का प्रयास करती है। तो वहीं फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रिव्यू मिले हैं। तो वहीं द बंगाल फाइल्स पर पहला रिव्यू आया है।
पत्रकार अवतन कुमार ने द बंगाल फाइल्स की तारीफ करते हुए लिखा- विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स सच्ची घटनाओं का एक बेहद बारीकी से गढ़ा गया सिनेमाई चित्रण है। यह नोआखली हिंदू नरसंहार सहित 1946 के राजनीतिक उथल-पुथल को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती है।"
फिल्म में 1946-1947 की घटनाओं के दबे हुए पीढ़ीगत आघात को दर्शाया गया है। यह उत्तर भारत में विभाजन से जुड़ी उन कहानियों को पूर्वी भारत में उससे एक साल पहले हुई घटनाओं के साथ संतुलित करती है। तो वहीं विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को देखने के बाद विदेशों में दर्शकों ने जो राय दी है। उसको भी साझा किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!