TRENDING TAGS :
The Taj Story Day 1 Collection: परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी हिट या फ्लॉप, जाने कलेक्शन
The Taj Story Box Office Collection Day 1: परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं दर्शकों को कितनी पसंद आई फिल्म
The Taj Story Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
The Taj Story Collection Day 1: परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये साल की सबसे ज्यादा विवादों में घिरी रहने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बैन की मांग उठ रही थी। तो वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में इस फिल्म के रिलीज पर भी रोक लगाने की मांग की गई थी। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुल कितना कलेक्शन किया है।
द ताज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (The Taj Story Box Office Collection Day 1)-
The Taj Story आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लगातार नकारात्मकता का सामना करना पड़ रहा था। जबसे फिल्म का टीजर जारी किया गया था। लेकिन लगातार नकारात्मकता मिलने के बाद भी फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानने से पहले चलिए जान लेते हैं कि फिल्म की कहानी में ऐसा क्या देखने को मिला, जिसकी वजह से लगातार फिल्म विवादों में रही है।
आगरा के परिवेश के उत्कृष्ट दृश्य और ताजमहल के मनोरम ड्रोन शॉट्स एक विजुअल ट्रीट प्रदान करते हैं। जिससे यह क्लियर होता है कि फिल्म तकनीकी और कलात्मक दोनों मोर्चों पर उच्च स्तर पर तैयार किया गया है। फिल्म में ताजमहल के नीचे मौजूद 22 कमरों के राज और उसके ऐतिहासिक डीएनए को दर्शाया गया है। फिल्म में बताया गया है कि ये सिर्फ प्रेम की निशानी नहीं,बल्कि इतिहास का एक अनसुलझा सवाल है।
परेश रावल का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण हैं। कैसे एक सामान्य व्यक्ति भारत के उस इतिहास की खोज पर निकल पड़ता है। जिसके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं। इस फिल्म को मनोरंजन के तौर पर देखने से अच्छा है कि इस फिल्म को इतिहास के दृष्टिकोण से देखा जाए। फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर कई सारे विवाद देखने को मिले हैं। जिसका असर फिल्म पर भी पड़ा है। यदि फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो द ताज स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अबतक 20 लाख रूपए (The Taj Story Day 1 Collection) तक का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म के कलेक्शन का पूरा डाटा अभी रिवील नहीं किया गया है। हो सकता है कि आने वाले समय में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकी। तो वहीं इसके साथ बाहुबली द एपिक रिलीज हुई है। जोकि दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। और रवि तेजा की फिल्म मास जथारा और शहनाज गिल की फिल्म एक कुड़ी भी रिलीज हुई है। जिसका असर इस फिल्म पर पड़ा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!






