Border 2: बॉर्डर 2 पर आया बड़ा अपडेट, सुन खुश हो जाएंगे दर्शक

Border 2 New Look: मेकर्स बॉर्डर 2 का नया लुक बहुत ही जल्द जारी करने वाले हैं, जिससे जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Nov 2025 5:30 PM IST
Border 2: बॉर्डर 2 पर आया बड़ा अपडेट, सुन खुश हो जाएंगे दर्शक
X

Border 2 New Look: सनी देओल इन दिनों छाएं हुए हैं, जी हां! उनकी पाइपलाइन में कई धमाकेदार फिल्में हैं, जिनमें से एक बॉर्डर 2 भी है, बॉर्डर 2 अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, वहीं इसी बीच अब बॉर्डर 2 मूवी से जुड़ी एक जबरदस्त अपडेट सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। जी हां! ये अपडेट बॉर्डर 2 मूवी के जारी होने वाले लुक से जुड़ा हुआ है, आइए बताते हैं।

बॉर्डर 2 से कब जारी होगा वरुण धवन का लुक

बॉर्डर 2 की शूटिंग अभी भी की जा रही है, सेट से कई तस्वीरें भी लीक हो चुकीं हैं, इसी साल अगस्त महीने में बॉर्डर 2 से सनी देओल का धमाकेदार पोस्टर जारी किया गया था, जिसे बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं अब यह जानकारी मिल गई है कि बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक कब रिवील किया जाएगा।

बॉर्डर 2 मूवी को लेकर आई ताज़ा अपडेट के मुताबिक वरुण धवन का फर्स्ट 5 नवंबर को जारी किया जाएगा, यानी कि बुधवार को दर्शकों को बॉर्डर 2 के मेकर्स की ओर से जबरदस्त सरप्राइज़ मिलेगा। वरुण धवन के फर्स्ट लुक के लिए दर्शक एक्साइटेड हो गए हैं, और अब बेसब्री से कल का इंतजार कर रहें हैं। बॉर्डर 2 में वरुण धवन सेना अधिकारी मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। युद्ध में बुरी तरह घायल होने के बावजूद, उन्होंने 89 दुश्मनों को मार गिराया था।

बॉर्डर 2 कब होगी रिलीज

सनी देओल की बॉर्डर 2 में बेहतरीन स्टार कास्ट नजर आने वाली है, फिल्म में सनी देओल के साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे। बॉर्डर 2 मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहें हैं, फिल्म 2026 में 22 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!