TRENDING TAGS :
War 2 Collection Day 1: कूली के आगे वॉर 2 का निकला दम, पहले दिन किया इतना कलेक्शन
War 2 Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं पहले दिन कितना किया कलेक्शन
War 2 Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
War 2 Collection Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। जोकि आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। तो वहीं आदित्य की कहानी कागज पर जरूर प्रोमिसिंग लगी होगी लेकिन श्रीधर राघवन की पटकथा घिसी-पिटी और बेरंग है। अब्बास टायरवाला के डायलॉग ठीक-ठाक है। अयान मुखर्जी का निर्देशन उम्मीद के मुताबिक नहीं है। हालांकि उन्हें क्रेडिट देना होगा कि उन्होंने फिल्म के पैमाने और भव्यता को अच्छे से संभाला है। फिल्म का फर्स्ट हाल्फ उनकी पकड़ में है। स्पने के सलामांका में पीछा करने वाला सीक्वेंस रोमांचक है और इंटरवल प्वाइंट पर आने वाला ट्विस्ट चौंकाने वाला है। फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिला है। चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (War 2 Box Office Collection Day 1)-
वॉर 2 का कलेक्शन जानने से पहले फिल्म की कहानी के बारे में जान लेते हैं। War 2 की कहानी दो योद्धाओं की लड़ाई पर आधारित है। कबीर अब एक भाड़े का सिपाही बन चुका है। जो पैंसों के लिए लोगों की हत्या करता है। उसे मजबूरन काली नामक एक वैश्विक गुप्त संगठन का हिस्सा बनना पड़ता है। और उसे कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) की हत्या करने का आदेश मिलता है। लूथरा की बेटी काव्या इस घटना से टूट जाती है और बदला लेने की कसम खाती है। लूथरा की जगह विक्रांत कौल संभालते हैं। और वे विक्रम को मिशन में शामिल होने के लिए कहते हैं। विक्रम , रॉ का सबसे निर्दयी जासूस है और कबीर को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। आगे की कहानी इसी टकराव पर आधारित है।
फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिला है। फिल्म की कहानी बोरिंग बताई जा रही है। फिल्म के फर्स्ट हाफ शउरू होता है, फिल्म पटरी से उतर जाती है। बचपन का ट्रैक दिलचस्प होते हुए भी खिंचता चला जाता है। असल में यही फिल्म की बड़ी समस्या है। War 2 के यदि पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन अब तक 29 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। जोकि एक अच्छी शुरूआत मानी जा रही है। लेकिन जिस तरह से रिव्यू आ रहे हैं, उसे देखते हुए लग रहा है कि फिल्म की कमाई में आने वाले दिनों में गिरावट दर्ज होगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!