War 2 Collection Day 2: खराब कहानी होने के बाद भी, वॉर 2 ने छुआ 100 करोड़ का आकड़ा

War 2 Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 16 Aug 2025 7:00 AM IST (Updated on: 16 Aug 2025 7:00 AM IST)
War 2 Box Office Collection Day 2
X

War 2 Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

War 2 Collection Day 1: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित War 2 जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिला है। तो वहीं दर्शकों ने भी फिल्म की कहानी को कुछ खास सराहना नहीं दी है। War 2 को वाईआरएफ यूनिवर्स की सबसे कमजोर जासूसी पर आधारित फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट भारी-भरकम है। तो वहीं फिल्म से उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कलेक्शन पार करेगी। लेकिन फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का आकड़ा भी मुश्किल से ही छुया है। चलिए जानते हैं War 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (War 2 Box Office Collection Day 2)-

War 2 जिसका बजट 400 करोड़ रूपए के करीब बताया जा रहा है। तो वहीं War 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हिंदी में 29 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। तेलुगु में 25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। तमिल में कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। विदेशों से War 2 ने 24 लाख अमेरिकी डॉलर कमाया है। जिसमें 10 लाख अमेरिकी डॉलर प्रीमियर से और 14 लाख अमेरिकी डॉलर पहले दिन से हैं। भारत में हिंदी फिल्मों की कुल कमाई ठीक-ठाक देखी जा सकती है। फिल्म को कम से कम 40 करोड़ रूपए का लक्ष्य रखना चाहिए था। तो वहीं War 2 ने वर्ल्डवाइड लेवल पर पहले दिन 82 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन तो War 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

आने वाले दिनों में लगातार छुट्टिया होने की वजह से रिपोर्ट कि माने तो War 2 की कमाई में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। यदि वॉर 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो War 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक कुल 35 करोड़ रूपए (War 2 Collection Day 2) का आकड़ा छुआ है। क्योंकि दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से फिल्म को देखने के लिए भारी मात्रा में दर्शक एकत्रित हुए हैं।


1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!