TRENDING TAGS :
War 2 में Junior NTR की एंट्री देखकर पागल हुए फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो देखें
War 2 Video: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, एनटीआर की एंट्री देखकर फैंस हुए पागल देखें वीडियो
War 2 Video (Image Credit-Social Media)
War 2 Video: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित War 2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त और 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर का सीधा सीक्वल है। यह जूनियर एनटीआर को हिंदी एक्शन फिल्मों में ऋतिक रोशन के साथ पेश करके फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने का प्रयास करती हैं, जो मेजर कबीर की अपनी भूमिका को दोहराते हैं। कियारा आडवानी विंग कमांडर काव्या लूथरा के रूप में कलाकारों में शामिल होती है, जबकि आशुतोष राणा कर्नल सुनील लूथरा के रूप में वापसी करते हैं। तो वहीं War 2 को लेकर पहले जितनी हाइफ क्रिएट की गई थी। लेकिन War 2 रिलीज होने के बाद फैंस काफी ज्यादा निराश हुए हैं। War 2 का वीएफएक्स दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया है। तो वहीं इन सबके बीच War 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री देख फैंस हुए पागल (War 2 Fans Got Mad Jr NTR Entry Video Viral)-
जूनियर एनटीआर ने War 2 के माध्यम से बॉलीवुड में एंट्री ली है। जिसकी वजह से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं, अपने सुपरस्टार को वाईआरएफ की स्पाई फिल्म में देखकर फिल्म में एनटीआर ने जासूस का किरदार निभाया है। जिसका नाम विक्रम है। जोकि कबीर से भिड़ता हुआ नजर आता है। NTR के फैंस ने उनकी एंट्री को जबरदस्त बना दिया है। जैसे ही सिनेमाघरों के स्क्रीन पर जूनियर एनटीआर की एंट्री होती है। उनके फैंस पूरी सिनेमाघरों में जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। और स्क्रिन के सामने नाचने लगते हैं। उसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसा कि आप देख सकते हैं।
War 2 ने ऋतिक रोशन की कबीर भूमिका में संयमित तीव्रता के साथ लोटते हैं। उनकी स्क्रीन उपस्थिति आकर्षक बनी हुई है और उनकी एक्शन कोरियोग्राफी भी बेहतरीन है। हालाँकि किरदार का विकास ठहरा हुआ-सा लग रहा है। कुल मिलाकर War 2 दर्शकों के उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है, जितनी उनको उम्मीदे थी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!