पेट की गैस हो या बीपी..15 दिनों के अंदर ही अंदर जड़ से निचोड़ फेकता हैं ये 1 देसी चीज, बस जान लें सेवन का सही तरीका

Constipation Remedies: ईसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर है जो कब्ज, गैस, वजन और पाचन की समस्याओं में बेहद असरदार है। आयुर्वेद में इसे पेट की औषधि माना गया है।

Akriti Pandey
Published on: 19 Oct 2025 11:51 AM IST (Updated on: 19 Oct 2025 11:51 AM IST)
Constipation Remedies
X

Constipation Remedies

Constipation Remedies: पेट हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो भोजन को पचाकर आवश्यक पोषक तत्व पूरे शरीर में रक्त के माध्यम से पहुंचाता है। अगर पेट में कोई भी गड़बड़ी होती है, तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। धीरे-धीरे ये समस्याएं अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में पेट की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है। पेट से जुड़ी समस्याओं में कई घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय कारगर माने जाते हैं, लेकिन इन सबमें ईसबगोल को सबसे प्रभावी माना गया है। आयुर्वेद में ईसबगोल को एक औषधीय जड़ी-बूटी का दर्जा दिया गया है, जो पेट संबंधी अनेक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ईसबगोल क्या है और यह कैसे काम करता है?

ईसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज जैसी आम समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। यह आंतों को साफ करता है और हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता। ईसबगोल ग्लूटेन-फ्री और लो कैलोरी होने की वजह से उन लोगों के लिए भी सुरक्षित है, जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी होती है। भारत में ईसबगोल की खेती मुख्य रूप से शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में होती है, जैसे राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश। आयुर्वेद के अनुसार, इसकी तासीर ठंडी होती है और इसे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार अलग-अलग चीजों के साथ लिया जा सकता है।

किन समस्याओं में है ईसबगोल फायदेमंद?

ईसबगोल का सेवन मुख्यतः कब्ज, पाचन की धीमी गति, मल त्यागने में परेशानी और आंतों को साफ करने के लिए किया जाता है। अगर पेट स्वस्थ है, तो शरीर के अन्य महत्वपूर्ण कार्य जैसे हार्मोन संतुलन, ब्लड प्रेशर, हार्टबर्न, गैस, ब्लड शुगर और वजन नियंत्रण भी बेहतर ढंग से होते हैं।

ईसबगोल के सेवन के तरीके

कब्ज और आंतों की सफाई के लिए

एक चम्मच ईसबगोल को नींबू और गर्म पानी के साथ मिलाकर लें। यह पेट में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।

वजन घटाने के लिए

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में शहद मिलाकर उसमें एक चम्मच ईसबगोल डालें। इससे भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है।

गैस और हार्टबर्न की समस्या में

ठंडे दूध के साथ ईसबगोल का सेवन करने से पेट शांत रहता है और गैस से राहत मिलती है।

ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए

आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को पानी में मिलाकर उसमें एक चम्मच ईसबगोल डालकर पिएं। यह शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!