White Patches On Face: चेहरे पर क्यों होते हैं सफेद दाग? जानिए कारण, सावधानियां और रामबाण इलाज

White Patches On Face: कई बार पेरेंट्स देखते हैं कि बच्चे के चेहरे पर हल्के सफेद दाग या धब्बे नजर आने लगते हैं।

Ragini Sinha
Published on: 24 Jun 2025 11:59 AM IST
white patches on children face
X

White patches on children face (Social Media)

White Patches On Face: बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए जरूरी है कि उनकी स्किन की खास देखभाल की जाए। कई बार पेरेंट्स देखते हैं कि बच्चे के चेहरे पर हल्के सफेद दाग या धब्बे नजर आने लगते हैं। ऐसे में मां-बाप घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं ये कोई बड़ी बीमारी तो नहीं।

कुछ लोग इसे विटामिन डी या कैल्शियम की कमी से जोड़ते हैं, जबकि कुछ इसे विटिलिगो जैसी बीमारी मान लेते हैं, लेकिन हर सफेद दाग गंभीर नहीं होता।


क्या होता है यह सफेद दाग?

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों के चेहरे पर दिखने वाले ये सफेद धब्बे को मेडिकल भाषा में पिट्रिआसिस एल्बा कहते हैं। यह आमतौर पर कोई गंभीर बीमारी नहीं होती। यह स्किन के ड्राई होने की वजह से होता है। खासकर ठंडी हवा, धूप या रासायनिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन की नमी खत्म हो जाती है और उस हिस्से पर हल्के सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं।

क्या करें जब सफेद दाग दिखें?

सबसे पहला बच्चे की स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इसके लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल या बच्चों के लिए बना हल्का मॉइश्चराइजर इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार हम बच्चों के फेस पर वही साबुन या फेस वॉश लगा देते हैं, जो बड़ों के लिए होते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बच्चों की स्किन को डैमेज कर सकते हैं।

धूप से बच्चों की स्किन टैन हो सकती है और सफेद धब्बे ज्यादा नजर आने लगते हैं। इसलिए अगर बच्चा 6 महीने से ज्यादा उम्र का है, तो धूप में निकलने से पहले हल्की SPF वाली किड्स सनस्क्रीन जरूर लगाएं।


डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर ये सफेद धब्बे लगातार बढ़ रहे हों, चेहरे के दूसरे हिस्सों में फैल रहे हों, अगर उनमें खुजली हो रही हो या लालपन आ रहा हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। ऐसे मामलों में स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।

क्या यह विटिलिगो हो सकता है?

हर सफेद दाग विटिलिगो नहीं होता। विटिलिगो एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें स्किन का रंग बनाने वाले सेल्स खत्म हो जाते हैं, जबकि पिट्रिआसिस एल्बा एक नॉर्मल त्वचा समस्या है, जो उम्र बढ़ने या मौसम बदलने पर अपने आप ठीक भी हो सकती है।

बच्चों की स्किन को संभालना जरूरी है। यदि आप सही देखभाल करें तो चेहरे पर दिखने वाले सफेद दाग धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं, लेकिन अगर समस्या बढ़ रही हो तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। याद

1 / 6
Your Score0/ 6
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!