Himachal Breaking: हिमांचल प्रदेश धर्मशाला में हुआ भीषण हादसा! खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, 4 की मौत

Himachal Accident: आज शुक्रवार को हिमांचल प्रदेश धर्मशाला के पास योल पुलिस चौकी के नीचे सुबह 7:30 बजे के आसपास जदरांगल के समीप इक्कू खड्ढ मोड़ पर एक यात्री वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। वाहन में करीब 25 लोग वाहन में सवार थे।

Priya Singh Bisen
Published on: 15 Aug 2025 11:09 AM IST
Himachal Accident
X

Himachal Accident (PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA)

Himachal Accident: धर्मशाला के पास योल पुलिस चौकी के नीचे आज शुक्रवार 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे के आसपास जदरांगल के समीप इक्कू खड्ढ मोड़ पर एक यात्री वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। यह हादसा इतना भयावह तरीके से हुआ था कि वाहन बुरी तरह तहस-नहस हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और आसपास के वाहन चालक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

करीब 25 लोग वाहन में सवार थे

पुलिस के मुताबिक, वाहन में 20 से 25 के आसपास लोग सवार थे। जानकारी में पता चला है कि यह वाहन पंजाब के मोगा जिले का है। हादसे में मौके पर ही एक महिला की जान चली गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने अस्पताल ले जाते वक़्त दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

सदर थाना पुलिस धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है।

बता दे, डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज करने में जुटी हुई है। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक का नियंत्रण खोना मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ज़रूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!