Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में इस समय लू और चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप चरम पर है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा अनुमान के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Newstrack          -         Network
Published on: 2 May 2025 7:00 AM IST (Updated on: 2 May 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 02 May 2025 : उत्तर भारत में इस समय लू और चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप चरम पर है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा अनुमान के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में देखने को मिलेगा।

वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो अलग-अलग स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में तेज हवाएँ (25-35 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने/तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में मुख्यतः साफ आसमान रहेगा, जो धीरे-धीरे आंशिक रूप से बादलछाए रहने में बदल सकता है। गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। क्षेत्र में सतही हवाएँ तेज चलेंगी, जिनकी गति 25 से 35 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 37°C और न्यूनतम तापमान लगभग 26°C रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम करवट ले सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, क्षेत्र में तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने भी धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज

बिहार में भी कल गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। IMD ने 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी है। राज्य में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!