Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत के आसार, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: देश के कई राज्यों में तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। इस बीच राहत की खबर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसमी गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है। खासकर उत्तर भारत में चल रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Newstrack          -         Network
Published on: 1 May 2025 7:00 AM IST (Updated on: 1 May 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 01 May 2025 : देश के कई राज्यों में तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। इस बीच राहत की खबर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसमी गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है। खासकर उत्तर भारत में चल रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। विभाग ने बताया कि 1 मई से अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस अवधि में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं, देश के सबसे बड़े यूपी की बात करें तो राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। क्षेत्र में तेज़ हवाएँ (गति 25-35 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने/धूल भरी आंधी/तेज़ हवाएँ (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो बार बारिश हो सकती है। क्षेत्र में तेज़ हवाएँ (गति 25-35 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है। यदि बारिश होती है, तो लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मई की शुरुआत में हल्की बारिश के आसार हैं, हालांकि इसके बाद गर्मी दोबारा तेज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से दिल्ली का मौसम तूफानी बना रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, धूल भरी आंधी, बिजली की गड़गड़ाहट और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद नजर आ रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान पटना, पूर्णिया, नालंदा, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और लखीसराय में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story