TRENDING TAGS :
Ceasefire Meaning: सीजफायर क्या है? युद्ध के बीच इसे लागू करने से क्या होता है? क्या होते हैं इसके नियम?
Ceasefire Meaning: भारत पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर लागू होने की घोषणा की गई। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Ceasefire Meaning: भारत और पाकिस्तान की बीच तनाव का माहौल है। दोनों देश 7 मई से लगातार एक दूसरे पर सैन्य कार्रवाई कर रहे थे। 4 दिनों से भारत पाकिस्तान सीमा पर काफी संघर्ष हुआ, इस बीच 10 मई को शाम 5 बजे सीजफायर पर दोनों देशों की सहमति बनी, जिसके बाद हमले रुक गए। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर यह सीजफायर और इसके नियम क्या है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं।
क्या है सीजफायर?
आसान भाषा में समझे तो सीजफायर यानी संघर्ष विराम का मतलब दो देशों के बीच चल रही सैन्य कार्रवाई पर ब्रेक लगा देना होता है। इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे पर किसी तरह की गोलीबारी, ड्रोन, मिसाइल और अन्य हमला नहीं कर सकते। सीजफायर का फैसला दोनों पक्षों के बीच बातचीत आपसी सहमति से लिया जाता है, ताकि शांति बनाई जा सके।
सीजफायर के नियम क्या है?
सीजफायर अस्थायी या स्थायी हो सकता है। इसे आमतौर पर दो पक्षों की आपसी सहमति से लागू किया जाता है। इसके लागू होते दोनों पक्ष सीमा पर शांति बनाए रखने की कोशिश करते हैं और किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि को नियंत्रित करते हैं। इस दौरान दोनों पक्ष गोलीबारी या आक्रमक कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। कुछ मामलों में इसके लिए निगरानी व्यवस्था भी बनाई जाती है ताकि इसका सख्ती से पालन किया जा सके और कोई भी पक्ष इसका उल्लंघन न कर पाए।
सीजफायर लगने के बाद क्या होता है?
अगर दो देशों के बीच सीजफायर लागू हो जाता है तो सीमित समय के लिए सैन्य कार्रवाई रोक दी जाती है। इसका उद्देश्य शांति का माहौल बनाना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और तनाव को कम करने का होता है। कभी-कभी सीजफायर सिर्फ कुछ घंटों के लिए किया जाता है, जिसमें लोगों को बचाने की कोशिश और घायलों का इलाज कराया जाता है। दूसरी तरफ कभी कभी सीजफायर सालों तक भी चलता है।
भारत- पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लगा या युद्ध विराम?
संघर्ष विराम और युद्ध विराम, दोनों अलग-अलग है। युद्ध विराम तब होता है जब 2 देशों के बीच उस युद्ध को रोकने का फैसला लिया जाता है, जिसे घोषित किया गया होता है। जबकि संघर्ष विराम में बिना घोषित हुए युद्ध के सैन्य टकराव पर रोक लगाया जाता है। भारत पाकिस्तान की बात करें तो किसी ने भी युद्ध की घोषणा नहीं की थी, इसलिए दोनों के बीच संघर्ष विराम या सीजफायर माना जा रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!