TRENDING TAGS :
मुंबई में बच्चों के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने स्टूडियो से 17 बंधक बच्चों को बचाया, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार
मुंबई के रा स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिसबल तैनात, माता-पिता मौके पर पहुंचे। बच्चों की सुरक्षित रिहाई के लिए अभियान जारी है।
मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरए स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लास चलती है।
जानकारी के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों से यहां ऑडिशन चल रहे थे। आज सुबह करीब 100 बच्चे आए, लेकिन उनमें से लगभग 80 बच्चों को वापस भेज दिया गया और बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया।
बच्चों ने खिड़की से बाहर झांकना शुरू किया, जिससे आसपास के लोगों में डर और हड़कंप फैल गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित रिहा कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में इस व्यक्ति द्वारा बंधक बनाए गए कम से कम 17 बच्चों को छुड़ाया गया। आरोपी की पहचान रोहित आर्या के रूप में हुई।
गिरफ्तारी से पहले रोहित आर्या ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं रोहित आर्या हूं। आत्महत्या करने के बजाय, मैंने एक योजना बनाई और कुछ बच्चों को बंधक बनाकर रखा। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं; मेरी मांगें साधारण और नैतिक हैं। मैं कुछ लोगों से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं आतंकवादी नहीं हूं, न ही ज्यादा पैसे की मांग करता हूं, और कुछ भी अनैतिक नहीं चाहता।"
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!






