TRENDING TAGS :
CM योगी से लेकर रेखा गुप्ता तक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Pramod Mahajan Jayanti: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठनकर्ता स्वर्गीय प्रमोद महाजन की जयंती पर आज कई मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Pramod Mahajan Jayanti: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठक, समर्पण की प्रतिमूर्ति और जनसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले स्वर्गीय प्रमोद महाजन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन। आपका राजनीतिक जीवन अद्वितीय निष्ठा, साहस और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। आपने भारतीय राजनीति में कार्यकुशलता और दूरदर्शिता का जो मानक स्थापित किया, वह आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपके योगदान और विचार सदैव हमारे पथप्रदर्शक बने रहेंगे।
सीएम योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि लोकप्रिय राजनेता एवं ओजस्वी वक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राजनीतिक आदर्श से युक्त उनका जन-समर्पित जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।
अन्य राज्य के मुख्यमंंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रखर वक्ता, ओजस्वी एवं कुशल संगठनकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर कोटिशः नमन। आपके विचार हमें सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य व भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर उन्हें नमन! जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, संगठन के लिए उनका समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनका बहुमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि लोकप्रिय जननेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व. प्रमोद महाजन की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले दृढ़ निश्चयी, संकल्पवान जनसेवक के रूप में आप सदैव जन-जन की स्मृतियों एवं हृदय में रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रखर वक्ता व उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर सादर नमन। राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति उनका अद्वितीय समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
-आईएएनएस इनपुट के साथ
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



