TRENDING TAGS :
Jaunpur News: सशक्त शक्ति केन्द्र से ही भाजपा होगी मज़बूत: धर्मपाल सिंह
Jaunpur News: हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ काम करना होगा। संगठन विस्तार के तहत नए लोगों, युवाओं और महिलाओं को जोड़कर उन्हें सक्रिय भागीदारी देनी है।
Dharmapal Singh BJP (photo: social media )
Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को जौनपुर व मछलीशहर में आयोजित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ की मजबूत कड़ी है। शक्ति केन्द्र की मज़बूत संरचना से बूथ मज़बूत होगा और मजबूत बूथ से भाजपा मज़बूत होगी।
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ काम करना होगा। संगठन विस्तार के तहत नए लोगों, युवाओं और महिलाओं को जोड़कर उन्हें सक्रिय भागीदारी देनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के झूठ और षड्यंत्रों को विफल करने के लिए जनसंवाद करना होगा।
आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए काम कर रही भाजपा
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलकर अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए काम कर रही है। सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में अनुसूचित वर्ग के मकानों और जमीनों पर कब्जे हुए और बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी, जबकि आज भयमुक्त वातावरण है।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ अभियान और 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में बूथ स्तर तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान 18 कार्यक्रम होंगे, जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती प्रमुख है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया। मौके पर विधायक रमेश मिश्र, रमेश सिंह, बृजेश सिंह प्रिंसू समेत भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!