सावधान! आ रहा है चक्रवाती तूफान, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश; आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Odisha Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान की वजह से मौसम करवट बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा में आपदा मैनेजमेंट टीम को हाई अलर्ट कर दिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 Oct 2025 10:41 AM IST
Cyclone Alert
X

Cyclone Alert

Odisha Cyclone: मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान की वजह से मौसम करवट बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा में आपदा मैनेजमेंट टीम को हाई अलर्ट कर दिया है। तूफान के 27 अक्टूबर से सक्रिय होने की संभावना है। चक्रवात के ओडिशा के तट से सीधे टकराने की उम्मीद जतायी जा रही है।

तूफान के तट से टकराने के बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार है। राजस्व और आपदा प्रबंध मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने के बाद सभी राहत टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य, ऊर्जा, जल संसाधन और कृषि विभाग की ओर से स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गयी है।

सुरेश पुजारी ने कहा कि ओडिशा प्राकृति आपदाओं जैसे बाढ़, भारी बारिश, नदियों में उफान और चक्रवातों के प्रति संवेदनशील है। ओडिशा के तट से टकराने वाले संभावित तूफान को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। ओडिशा के स्थानीय प्रशासन विशेष रूप से संवदेशील क्षेत्रों में निकासी, राहत केंद्रों और जरूरी आपूर्ति की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि घबराएं नहीं। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोग कुछ दिनों के लिए सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। साथ ही मछुआरों को समुद्र के करीब न जाने की सलाह दी गई है।

ओडिशा में येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 24 अक्टूबर से निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस सिस्टम के 25 अक्टूबर तक डिप्रेशन, 26 अक्टूबर तक डीप डिप्रेशन और फिर 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के संभवतः आंध्र प्रदेश की तट की ओर बढ़ने के आसार है।

लेकिन इससे पहले 27 से 29 अक्टूबर तक ओडिशा के तटीय और दक्षिण जनपदों में चक्रवाती तूफान के असर के कारण तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने ओडिशा के कुछ जनपदों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। 27 अक्टूबर से पुरी, नयागढ़, केंद्रापड़ा, गंजाम, गजपति, कटक, खुर्दा, रायगड़ा, कोरापुट जगतसिंहपुर और मालकानगिरि जिलों में भारी बारिश के आसार है। 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!