UP Weather Update: गज़ब! यूपी-बिहार में फिर बरसेंगे घनघोर मेघ, देश में भारी वर्षा का अलर्ट, जानें लखनऊ का हाल

UP Weather Update: आज 19 अगस्त यानी मंगलवार को राजधानी लखनऊ का मौसम मानसूनी गतिविधियों से प्रभावित रह सकता है और आकाश में संभवतः बादल छाए रहने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 19 Aug 2025 6:00 AM IST (Updated on: 19 Aug 2025 6:01 AM IST)
UP Weather Update
X

UP Weather Update

UP Weather Update: इस वक़्त भारत मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण देशभर के कई प्रदेशों में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस कड़ी में अगले 12 घंटों के भीतर प्रेशर बदलने के कारण आज 19 अगस्त की दोपहर तक दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की आशंका है।। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही यूपी-बिहार में अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा होने की भी प्रबल संभावना बनी हुई है।

आज सुबह का मौसम

आज 19 अगस्त यानी मंगलवार को राजधानी लखनऊ का मौसम मानसूनी गतिविधियों से प्रभावित रह सकता है और आकाश में संभवतः बादल छाए रहने की संभावना है। रात से सुबह तक आसमान तकरीबन पूरी तरह से बादलों से ढका रहेगा। तापमान लगभग 27-28 °C के आसपास बना रहेगा। सुबह 6 AM के समय तक हल्की बौछार हो सकती है। इसके बाद आसमान में बादल आंशिक रूप से खुलते-बंद होते रहेंगे।

दोपहर का तापमान और वर्षा का अनुमान

सुबह 10 AM से दोपहर तक तापमान बढ़कर 31-32 °C तक पहुँच सकता है। दोपहर बाद, खासकर 2 PM के आसपास, 'मॉस्टली क्लाउडी विथ शॉवर्स' का अनुमान है—यानी ज्यादातर समय बादल रहेंगे और वर्षा की संभावना प्रबल रहेगी। तापमान इस समय लगभग 34 °C तक पहुँच सकता है, जो उमस और गर्मी का प्रभाव दोनों का संकेत है। यह समय वर्षा के लिए संवेदनशील रहेगा। वहीं, शाम 4 बजे के आसपास भी मौसम में बादल और बूंदा-बूंदी जारी रह सकते हैं।

बता दे, शाम होते-होते यानी 5 से 6 PM तक, मौसम में फिर से बादल घने होंगे, तापमान लगभग 32 °C रहेगा और वर्षा की संभावना थोड़ी कम रहेगी। रात होते-होते तापमान गिरकर 28-29 °C के आसपास पहुंच सकता है।

रात्रि का समय

रात होते-होते तापमान करीब 28-29 °C पर पहुंच जाएगा, वातावरण शांति और ठंडक का अनुभव होगा। आकाश में बादल आंशिक रूप से हट सकते हैं—'मोस्टली क्लियर' या 'पार्टली क्लाउडी' माहौल बन सकता है। रात के समय वातावरण राहतभरा रह सकता है क्योंकि इस वक़्त तापमान गिरकर 28 डिग्री के आसपास होने की संभावना है।

बता दे, आज मंगलवार 19 अगस्त का दिन राजधानी लखनऊ में मानसून का कुछ कमज़ोर रह सकता है लेकिन सुबह के वक़्त वातावरण ठंडक भरा रहेगा, दोपहर में उमस और वर्षा का मिश्रण, और शाम-रात में आरामदायक वातावरण रहने की संभावना है। साथ ही इस मौसम में खासतौर से इस बात का ध्यान रखें कि बार जाते समय हमेशा अपने साथ रेनकोट या छाता ज़रूर अपने साथ रखें।

ऐसे ही लगातार मौसम की अपडेट्स के लिए Newstrack की वेबसाइट पर नज़र बनाये रखें।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!