TRENDING TAGS :
MBBS छात्रा गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, पिता बोलेः “बेटी की पढ़ाई खत्म”
Durgapur MBBS Student Gang Rape Case Update: दुर्गापुर एमबीबीएस छात्र से सामूहिक दुराचार मामले में पुलिस ने केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Durgapur Gangrape Update
Durgapur MBBS Student Gang Rape Case Update: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एमबीबीएस छात्र से सामूहिक दुराचार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस जघन्य घटना में शामिल दो अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से गिरफ्तार किया है।
वारदात कोलकाता से 170 किलोमीटर दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के सामने हुई। ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली पीड़ित छात्रा यहां एमबीबीएस सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार की घटना के बाद दुर्गापुर सहित पूरे पश्चिम बंगाल में आक्रोश है।
डिनर के लिए निकली थी छात्रा
पुलिस के अनुसार छात्रा शुक्रवार रात कैंपस के बाहर दोस्त के साथ डिनर करने के लिए निकली थी। तभी कैंपस गेट पर पहले से खड़े तीन युवकों ने लड़की का मोबाइल छीना और फिर बाल पकड़कर जंगल में घसीट ले गए। जहां उन्होंने सामूहिक दुराचार किया। इस दौरान मेडिकल छात्रा का दोस्त मौके से भाग गया और पुलिस को घटना की जानकारीदी। फिलहाल पीड़ित छात्रा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पीड़िता के दोस्त व साथियों पर भी लगा आरोप
वहीं पीड़िता के परिजनों ने घटना में दोस्त और उसके साथियों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। डिप्टी मजिस्ट्रेट और एसडीओ दुर्गापुर, रंजना रॉय ने दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज सामूहिक दुराचार की पीड़िता से मुलाकात की और बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है। रंजना रॉय ने कहा कि पीड़िता को पूरा सहयोग दिया जा रहा है और कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने जब लड़कों ने कैंपस के बाहर रास्ता रोका, तो उसका दोस्त वहां से भाग गया। फिर आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जंगल में घसीटते हुए ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया। रेप की घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को मुंह बंद रखने की धमकी और कहा कि बताया तो अंजाम बुरा होगा। यही नहीं मोबाइल वापस करने पर पैसे भी मांगे। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता की दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है।
बेटी की दयनीय हालत पर पिता का छलका दर्द
अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्रा की हालत को देखकर पिता का दर्द छलक पड़ा। उनहोंने कहा कि मैंने बेटी को मेडिकल की पढ़ने के लिए दुर्गापुर भेजा था। जहां उसके साथ जघन्य कृत्य हुआ। मैंने यह कभी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि अब बेटी को यहां आगे नहीं पढ़ाऊंगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


