TRENDING TAGS :
IMD अलर्ट! ठंड की एंट्री दिल्ली-NCR में बरसेंगी बूँदें, लखनऊ में भी होगी तूफानी-बारिश! गिरेगा पारा
Weather Today 30 Octuber 2025: दिल्ली में ठंड की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है और पारा तेज़ी से गिर रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज के लिए हल्की बूंदाबांदी की एडवाइजरी जारी की गयी है।
Weather Today 30 Octuber 2025 (photo: social media)
Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड की एंट्री हो चुकी है। हर नई सुबह बीते दिन के अपेक्षा में ज्यादा ठंडा हो रहा है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले तक जहां केवल रात में सर्दी का अहसास हो रहा था, वहीं अब दिन में भी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 30 अक्टूबर 2025 को हल्की बूंदाबादी की एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
राजधानी में पिछले 24 घंटों में ज़्यादातर और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है। आज बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और दोपहर के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
आज उत्तर प्रदेश में गिरेगा पारा
आज 30 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश में भी सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बूंदा-बांदी पड़ सकती है।
तेलंगाना में आज चलेंगी तेज हवाएं
IMD ने केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 30 अक्टूबर 2025 को तेलंगाना में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज के साथ वर्षा की संभावना जताई है। इसी के साथ तमिलनाडु और रायलसीमा में 30 अक्तूबर और आंध्र प्रदेश व यनम में 30-31 अक्टूबर को गरज के साथ बूंदे पड़ सकती हैं।
बिहार में आज होगी वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम पारा और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की वर्षा होने की संभावना है।
लखनऊ में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 30 अक्टूबर 2025 यानी बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य से कुछ चक्रवातलक्ष प्रवृत्तियों के साथ रहने का अनुमान है। आज सुबह के समय तापमान लगभग 25 सेल्सियस के आसपास रहेगा और जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, दोपहर में तापमान लगभग 26 सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है। सुबह-शाम के समय मौसम कुछ ठंडा महसूस हो सकता है क्योंकि रात करीब 23-24 सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।
वर्षा व तूफ़ानी गतिविधि
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज लखनऊ में सुबह से ही हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है, विशेषकर सुबह 5-6 घंटे के दौरान लगभग 23-24 सेल्सियस तापमान के साथ हल्की बूँदे और बादल छा सकते हैं। दिन के मध्य-दोपहर के समय तूफानी वर्षा भी है सकती हैं, विशेष रूप से दोपहर लगभग 2-3 घंटे की अवधि में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। यानी आज वर्षा की संभावना है और हल्की बूँदों से लेकर कुछ स्थानों पर तेज वर्षा-तूफान तक का जोखिम बना हुआ है।
ऐसे ही लगातार मौसम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


