TRENDING TAGS :
भारत के खिलाफ जाना तुर्किये को पड़ेगा भारी! सरकार के साथ हुए समझौतों पर बड़ा एक्शन
India vs Turkiye: देशभर में तुर्किये के खिलाफ विरोध चल रहा है। इस बीच भारत सरकार तुर्किये के साथ हुए समझौतों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में दिख रही है।
भारत लेगा तुर्किये के खिलाफ कड़ा एक्शन
India vs Turkiye: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्किये ने पाक का समर्थन किया था, जिसकी अब उसे भारी कीमत उठाना पड़ सकता है। भारत में तुर्किये को लेकर काफी विरोध हो रहा है। इस बीच खबर है कि भारत सरकार तुर्किये के साथ हुए समझौतों और परियोजनाओं पर भी बड़ा एक्शन ले सकती है। इसके लिए सरकार भारत और तुर्किये के बीच व्यापारिक समझौतों और परियोजनाओं का रिवैल्यूएशन और जांच करने के लिए काम कर रही है।
इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि तुर्किये फर्मों से जुड़ी सभी परियोजनाएं की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पुराने समझौते समेत सभी समाझौतों और परियाजोनाओं की जांच कर रही है, जो दिल्ली से लेकर कश्मीर तक फैली हैं।
भारत की किन परियोजनाओं में तुर्किये की साझेदारी?
भारत और तुर्किये के बीच कई परियोजनाएं में साझेदारी है। तुर्किये की एक कंपनी को जम्मू कश्मीर में अटल टनल के लिए इलेक्ट्रोमैकेनिकल पार्ट बनाने का काम दिया गया था। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए तुर्किये की एक कंपनी के साथ साझेदारी की थी। लखनऊ, पुणे और मुंबई में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम को तुर्किये की कंपनियां ही देख रही हैं। इसके अलावा तुर्किये की एक विमानन कंपनी भारतीय हवाई अड्डों पर ऑपरेट करती है।
भारतीयों ने तुर्किये को किया बायकॉट
देशभर में तुर्किये का विरोध हो रहा है। दिल्ली, हिमाचल समेत कई राज्यों के व्यापारियों ने तुर्किये के सेब खरीदना बंद कर दिया है। व्यापार के अलावा पर्यटन पर भी तुर्किये का बहिष्कार शुरू हो गया है। तुर्किये के लिए कई ट्रैवल एजेंसियों ने ट्रैवल पैजेक रद्द कर दिए हैं। भारत ने तुर्किये के TRT टीवी चैनल के एक्स अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया। इसी के साथ अब लोग तुर्किये के फिल्म इंडस्ट्री का बहिष्कार करने की भी अपील कर रहे हैं।
भारत ने क्यों लिया तुर्किये के खिलाफ एक्शन?
भारत ने पाकिस्तान का साथ देने के लिए तुर्किये के खिलाफ ये एक्शन लिए हैं। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। खबर है कि तुर्किये ने भारत पर हमला करने के लिए अपने ड्रोन भी भेजे थे, जिसके बाद भारत ने तुर्किये के खिलाफ अपनी निगाहें टेढ़ी कर ली हैं। देशभर से लोग तुर्किये का बहिष्कार कर रहे हैं।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge