TRENDING TAGS :
भारत की साइप्रस संग दोस्ती पक्की! PM मोदी को मिला Cyprus का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
PM Modi Cyprus Visit: भारत और साइप्रस की दोस्ती को पीएम मोदी ने कंफर्म कर दिया।
PM Modi Cyprus Visit
PM Modi Cyprus Visit : पीएम नरेंद्र मोदी का आज साइप्रस देश की यात्रा का आखिरी दिन है। यहां आज पीएम मोदी को राष्ट्रपति भवन में साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ दे ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से सम्मानित किया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने साइप्रस सरकार और जनता का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया और इसे भारत और साइप्रस की दोस्ती को समर्पित किया।
सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी दो दिन के साइप्रस दौरे पर है। आज साइप्रस में उनका आखिरी दिन है। इस दौरान उन्हें वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ दे ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से नवाजा गया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, 'इस सम्मान के लिए मैं साइप्रस की सरकार और यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे, और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं इसे भारत और साइप्रस के बीच दोस्ती के रिश्ते, हमारे मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं।'
साइप्रस से कनाडा जाएगे पीएम मोदी
पीएम मोदी साइप्रस में डेलीगेशन लेवल चर्चा करेंगे, इसके बाद वह कनाडा के लिए रवाना हो जाएंगे। कनाडा में पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन काफी अहम है, यहां पीएम मोदी की पहली बार कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात होगी। आपको बता दें कि जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो थे तब भारत और कनाडा के रिश्ते के बीच खटास आ गई थी। अब कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी बने हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते में मिठास आने की उम्मीद है। जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका समेत देश के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं, जिसमें कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!