जल्दी उठना, योग और संतुलित भोजन..., डिसिप्लिन लाइफस्टाइल PM नरेंद्र मोदी की फिटनेस का राज

PM Modi 75th Birthday: काम की व्यस्तता के बावजूद भी वह सुबह जल्दी जागते हैं और अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटी का ध्यान रखते हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 Sept 2025 8:26 AM IST
PM Modi 75th Birthday
X

PM Modi 75th Birthday

PM Modi 75th Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी वह हमेशा फिट नजर आते हैं। प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी हमेशा एक्टिव रहते हैं। क्योंकि वह डिसिप्लिन लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं।

काम की व्यस्तता के बावजूद भी वह सुबह जल्दी जागते हैं और अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटी का ध्यान रखते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा से देश के लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करते रहे हैं। युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने के लिए उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट भी चलाया है। आइए जानते हैं दुनिया के लोकप्रिय नेता में शामिल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइफस्टाइल के बारे में।


व्यस्तता के बाद भी नहीं होता रूटीन अनियमित

देश के जिम्मेदार पद पर आसीन होने के नाते नरेंद्र मोदी को कई सभाएं, बैठक और कार्यक्रमों में शामिल होना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें कई बार देर रात तक भी जागना पड़ जाता है। लेकिन इसके बाद भी वह अगले दिन के रूटीन को कभी भी अनियमित नहीं होने देते हैं। बताया जाता है कि वह प्रातःकाल चार बजे ही उठ जाते हैं। सुबह जल्दी उठना उनके नियमित दिनचर्या का हिस्सा है और उनका यह रूटीन तब से है जब वह मुख्यमंत्री थे। सुबह जल्दी उठने के बाद वह सैर करते है और फिर योग भी करते हैं। जिसके चलते वह हमेशा फुर्तीले दिखायी देते हैं।


सिंपल रहती है डाइट

एक साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बताया था कि उन्हें भोजन का ज्यादा शौक नहीं है। वह हमेशा सादा भोजन ही पसंद करते हैं। गुजरात से होने के चलते उन्हें थेपला, ढोकला जैसी डिशेज भी पसंद हैं। उनकी डाइट में पोषण से भरपूर सादा खाना ही होता है। सुबह की शुरूआत वह अदरक की चाय के साथ करते हैं। वहीं ब्रेकफास्ट में वह रोस्ट या फिर उबली हुई चीजों को ही खाते हैं। उन्हें खिचड़ी, कड़ी और उपमा जैसी बिना तेल की चीजें काफी पसंद हैं। इसके साथ ही वह मोरिंगा यानी सहजन की फली का पराठा भी डाइट में शामिल करते हैं।


जल्दी कर लेते हैं डिनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिनर शाम छह बजे से पहले ही हो जाता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि सूरज ढलने के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य सही रहता है। इसलिए छह बजे के बाद वह खाने से दूरी ही रखते हैं। इस तरह वह हमेशा संतुलित दिनचर्या का पालन कर फिट रहते हैं।


50 सालों से रख रहे नवरात्रि व्रत

प्रधानमंत्री फिटनेस के साथ ही अध्यात्म धर्म का भी पालन करते हैं। पूजा पाठ भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। कई अवसरों पर यह देखा भी गया है कि उन्हें जब भी समय मिलता है वह किसी न किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं और भक्तिभाव के साथ पूजन करते हैं और ध्यान भी करते हैं। पीएम मोदी पांच दशक यानि की 50 सालों से नवरात्रि व्रत रखते आ रहे हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि यह उनके लिए अनुशासन से भी कहीं अधिक है। नवरात्रि व्रत के दौरान वह रोज एक बार फल खाते हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!