India Pakistan Tension: पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े 2 पाकिस्तानी जासूस, सेना की जानकारी करते थे LEAK

India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने 2 पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है।

Gausiya Bano
Published on: 11 May 2025 5:25 PM IST
punjab police arrested 2 pakistani spy amid india pak tension
X

India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब के मलेरकोटला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय सेना से जुड़ी अहम जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। यह जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में तैनात एक अधिकारी को भेजी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने अब इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तानी जासूस भारत से जुड़ी जानकारी कर रहे थे लीक

इस मामले के बारे में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने ट्वीटर पर जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मलेरकोटला पुलिस ने दो जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारतीय सेना की जरूरी जानकारी लीक कर रहे थे। इसके बारे में पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ऑपरेशन चलाया। इसमें एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर को भारतीय सेना की महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहा था और इसमें एक लोग और उसकी मदद कर रहा था। दूसरे आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

आनलॉइन मिलते थे पैसे

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने के बदले आरोपियों को ऑनलाइन पेमेंट दिया जाता था। वह हैंडलर के साथ संपर्क में रहते थे और उसके आदेश के हिसाब से स्थानीय युवकों के साथ मिलकर गतिविधियों को गौर से नोटिस करते थे। पुलिस को दोनों आरोपियों से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जिसमें जासूसी गतिविधियों से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा मिला। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ देश विरोधी गतिविधि करने के जुर्म में FIR दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए DGP यह भी कहते हैं कि पंजाब पुलिस देश और राज्य की सुरक्षा के लिए आगे भी इसी तरह काम करती रहेगी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!