TRENDING TAGS :
अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, बिना किसी सरकारी हस्ती की मौजूदगी में होगा आयोजन
Ram Mandir construction update: श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि ट्रस्ट ने फैसला किया है कि राज्य या केंद्र सरकार के किसी भी वीआईपी को समारोह में नहीं बुलाया जाएगा।
Ram Mandir construction update: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी है कि मंदिर का निर्माण कार्य 5 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 3 से 5 जून के बीच संपन्न होगी। मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के इस विशेष अवसर पर विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक गुरुओं को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकार के किसी भी वीआईपी अथवा राजनीतिक नेता को इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है। उनका कहना है कि मंदिर निर्माण का उद्देश्य पूरी तरह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक है, इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा, “यह क्षण 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आया है और इसे पूरी श्रद्धा और समर्पण से मनाया जाएगा।
नवनिर्मित भाग आम जनता के दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा
प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक सप्ताह के भीतर मंदिर का नवनिर्मित भाग आम जनता के दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा। अयोध्या के विकास को लेकर एक और महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा की गई है। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ के निर्माण के बाद अब 20 किलोमीटर लंबा 'भारत पथ' विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार इस परियोजना पर लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार शौर्य वन नामक एक विशेष वन क्षेत्र भी विकसित कर रही है, जो देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित होगा। इसके साथ ही ग्रीन यूपी अभियान के तहत अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, त्रिवेणी वन, शक्ति वाटिका और ऑक्सी वैन जैसे पर्यावरणीय व सांस्कृतिक परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी। इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान जल्द ही राज्यभर में शुरू किया जाएगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा देगी।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge