TRENDING TAGS :
अब मिलेगी राहत! यूपी में लू और उष्ण रातों से बेहाल लोग, बदलेगा मौसम का मिजाज, अब 14 जून का इंतजार ...
UP Weather 12 June 2025: मौसम विभाग ने 14 जून से कुछ राहत के संकेत दिए हैं, जिससे प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी की मार से बड़ी राहत मिल सकती है।
UP Weather 12 June 2025
UP Weather 12 June 2025: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर और लू दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ, नोएडा, आगरा से लेकर झांसी और गोरखपुर तक, पूरा प्रदेश चिलचलाती धूप और अधिक तापमान से झुलस रहा है। आज गुरुवार 12 जून 2025 को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। हालांकि मौसम विभाग ने 14 जून से कुछ राहत के संकेत दिए हैं, जिससे प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी की मार से बड़ी राहत मिल सकती है।
फिलहाल राहत का कोई नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक़्त प्रदेश में किसी भी तरह का कोई प्रभावी Weather system एक्टिव नहीं हुआ है, जिस कारण तेज गर्म हवाएं और विकिरणीय ऊष्मन (Radiational Heating) तेज हो गई है। इसका प्रभाव सीधा अत्यधिक और न्यूनतम तापमान पर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, 12 जून से कहीं-कहीं पर वर्षा और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें होने की उम्मीद है, लेकिन उससे तत्कालिक राहत की कोई गारंटी नहीं है।
लू और उष्ण रात्रि का Alert..
भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी कर दिया है। इसके अलावा बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा जैसे जिलों में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। उष्ण रात्रि की चेतावनी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर के लिए जारी की गई है। इसका अर्थ है कि रात में भी पारा सामान्य से ज्यादा बना रहेगा और नींद प्रभावित हो सकती है।
कब गिरेगा पारा ?
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिमी यूपी में 13 जून तक लू और उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लू की स्थिति भयावह बनी हुई है, विशेषकर गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, बलिया जैसे जिलों में। हालांकि 14 जून के बाद प्रदेश में मौसमी गतिविधियों के बढ़ने की आशंका है जिससे मानसून पूर्व वर्षा की शुरुआत हो सकती है।
विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, 14 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में 2-4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की पूरी उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए खास वार्ड तैयार किए गए हैं और निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि बहुत ज़रूरी हो तभी घर से बाहर निकलें, सिर को ढककर रखें, छाता या टोपी का प्रयोग अवश्य करें और खूब पानी पिएं।
जनता को सलाह
मौसम विभाग ने लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की लिस्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि :
- दिन या दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें
- इस मौसम में हल्के और सूती कपड़े ही पहनें
- घर से बाहर जाते वक़्त सिर को ज़रूर ढकें
- खूब पानी पियें और नींबू-पानी का सेवन अवश्य करें
- बच्चों और बुजुर्गों का खतौर पर ध्यान रखें
बता दे, इस समय उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं। लेकिन 14 जून से मौसम में बदलाव और बरसात की संभावना है जो इस जलते मौसम में थोड़ी ठंडक ला सकती है। तब तक लोगों को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge