TRENDING TAGS :
Telangana New BJP President: कौन हैं एन. रामचंद्र राव, जो तेलंगाना में संभालेंगे भाजपा की कमान
Telangana New BJP President: एन. रामचंद्र राव तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सोमवार शाम या फिर मंगलवार सुबह को एन. रामचंद्र राव के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।
Telangana New BJP President
Telangana New BJP President: भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है। एन. रामचंद्र राव तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सोमवार शाम या फिर मंगलवार सुबह को एन. रामचंद्र राव के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एन. रामचंद्र राव ने ही नामांकन किया है। रविवार को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। सोमवार चार बजे तक नामांकन स्वीकार होंगे। इसके बाद पांच बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है। क्योंकि तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एन. रामचंद्र राव ने अकेले ही नामांकन किया है। ऐसे में उनका अध्यक्ष चुनाव जाना लगभग तय ही माना जा रहा है। तेलंगाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में डी. अरविंद और राजेंद्र का नाम भी सुर्खियों में था। लेकिन रामचंद्र राव के अकेले नामांकन करने के बाद उनका चयन तय ही माना जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक कदम और आगे बढ़ी भाजपा
तेलंगाना में एन. रामचंद्र राव के प्रदेश अध्यक्ष बन जाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए एक कदम और आगे बढ़ जाएगी। यूपी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनेगी। फिलहात जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दारोमदार संभाल रहे हैं। भाजपा अगस्त तक उनका विकल्प तलाशने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बीच यूपी और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य आड़े आ रहे हैं। क्योंकि इन दोनों ही बड़े राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हो पा रहा है।
कौन हैं एन. रामचंद्र राव
एन. रामचंद्र राव आरएसएस के बेहद खास हैं और ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 66 साल के एन. रामचंद्र राव पेशे से वकील हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता भी रह चुके हैं। रामचंद्र राव तेलंगाना में जी. किशन रेड्डी का स्थान लेंगे। एन. रामचंद्र राव तेलंगाना में विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह सदस्यता अभियान के प्रभारी का भी दायित्व संभाल चुके हैं। अविभाजित आंध्र प्रदेश में रामचंद्र राव प्रदेश महासचिव थे और मुख्य प्रवक्ता भी रह चुके हैं। संगठन में उनका काफी अनुभव रहा है। साथ ही राज्य में उनकी पकड़ भी मजबूत मानी जाती है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge