झारखंड देवघर हादसा: कांवड़ियों की बस गैस ट्रक से टकराई, 18 की मौत, 20 घायल, निशिकांत दुबे ने की पुष्टि!

Jharkhand Deoghar Accident: झारखंड के देवघर में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ भयानक सड़क हादसा, जिसमें 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। कांवड़ियों से भरी बस गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई।

Harsh Sharma
Published on: 29 July 2025 9:46 AM IST (Updated on: 29 July 2025 9:57 AM IST)
Jharkhand Deoghar accident Kanwariyas bus collides with gas truck 18 dead Nishikant Dubey confirmed
X

Jharkhand Deoghar accident Kanwariyas bus collides with gas truck 18 dead Nishikant Dubey confirmed

Jharkhand Deoghar Accident: सावन के महीने में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेते हैं, जिनमें से बहुत से लोग झारखंड के वैद्यनाथ धाम भी पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर आई है। मंगलवार को देवघर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारी के अनुसार, कांवड़ियों को ले जा रही एक बस गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा तड़के लगभग 4:30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुआ। 32 सीटों वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

निशिकांत दुबे ने दी जानकारी

भाजपा नेता और क्षेत्रीय सांसद निशिकांत दुबे ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, "मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति दें।"

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके कारण हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!