TRENDING TAGS :
Dr. APJ Abdul Kalam Death Anniversary 2025: उनके ये 10 अनमोल विचार जो बदल देंगे आपकी सोच और जीवन
Dr. APJ Abdul Kalam Death Anniversary: डॉ. कलाम के विचार आज भी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं जो जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता है। उनका मानना था कि युवाओं के सपने ही देश का भविष्य हैं।
Dr. APJ Abdul Kalam Death Anniversary (social media)
Dr. APJ Abdul Kalam Death Anniversary: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्हें भारत का ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है, देश के उन महान व्यक्तित्वों में से एक हैं जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से करोड़ों लोगों को प्रेरित किया। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।
वर्ष 2002 से 2007 तक उन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वे न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि एक सच्चे इंसान और युवाओं के प्रेरणास्रोत भी थे। 27 जुलाई 2015 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार आज भी लोगों को ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भर देते हैं।
डॉ. कलाम का जीवन बेहद साधारण था, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को बड़ा रखा। वे मानते थे कि कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से कोई भी असंभव लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। युवाओं और बच्चों से उनका खास लगाव था। वे अक्सर स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को प्रोत्साहित करते थे कि वे सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत करें।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के कुछ प्रेरणादायक विचार
- आपको सफलता तब मिलती है, जब आपका हस्ताक्षर ऑटोग्राफ में बदल जाता है।
- जिंदगी में कभी हार मत मानो। समस्याओं को हर हाल में हराना सीखो।
- बड़े सपने देखो, क्योंकि सपने ही आपको आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।
- छोटा लक्ष्य अपराध है, हमेशा अपने लिए बड़ा लक्ष्य तय करो।
- अगर सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलो।
- जो व्यक्ति मेहनत नहीं करता, उसकी सफलता अधूरी और खोखली होती है।
- आसमान की ओर देखो, पूरा ब्रह्मांड उन लोगों का साथ देता है जो मेहनत करते हैं।
- सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
- अगर सफल होने का दृढ़ निश्चय है, तो असफलता आपको कभी रोक नहीं पाएगी।
डॉ. कलाम के विचार आज भी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा हैं जो जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता है। उनका मानना था कि युवाओं के सपने ही देश का भविष्य हैं। उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए रास्तों पर चलकर अपने सपनों को साकार करें और देश के विकास में योगदान दें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!