TRENDING TAGS :
लेट उठने की आदत बना रही है दिन खराब? अपनाइए ये असरदार मॉर्निंग हैबिट्स और पाएं एक एनर्जेटिक, पॉजिटिव और हेल्दी लाइफस्टाइल का तोहफा
Morning Productivity: सुबह की ताजी हवा और सूरज की रोशनी से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। रोज़ जल्दी उठने से हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा भी कम हो जाता है और डिप्रेशन व स्ट्रेस में राहत मिलती है।
motivation to wake up (Social media)
Motivation To Wake Up : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। देर रात तक जागना, मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताना, काम का दबाव और खराब खानपान हमारी नींद और दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। यही वजह है कि सुबह जल्दी उठना अब आसान नहीं रह गया है। लेकिन अगर आप हेल्दी, पॉजिटिव और प्रोडक्टिव लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठने की आदत जरूर बनानी चाहिए। इसके लिए कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने मॉर्निंग स्ट्रगल को खत्म कर सकते हैं।
सोच बदलें और निश्चय करें
हर बदलाव की शुरुआत सोच से होती है। अगर आप ठान लें कि अब रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना है, तो यह आदत बन सकती है। हमारे शरीर की एक प्राकृतिक घड़ी होती है जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं, जो नींद और जागने के समय को नियंत्रित करती है।
रात को जल्दी सोना शुरू करें
अगर आप रात 2 बजे सोते हैं तो सुबह जल्दी उठना मुश्किल होगा। कोशिश करें कि रात 10 बजे तक सो जाएं। सोने से पहले टीवी, मोबाइल और लैपटॉप बंद कर दें। हल्का खाना खाएं और चाहें तो हल्के गर्म पानी से स्नान कर लें।
स्क्रीन से दूरी बनाएं
फोन, टीवी या लैपटॉप से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को प्रभावित करती है। इसलिए सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्क्रीन बंद कर दें।
दिमाग को रिलैक्स करें
सोने से पहले किताब पढ़ना, सॉफ्ट म्यूजिक सुनना या 5 मिनट का मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद आती है। गर्म दूध में केसर या हर्बल टी का सेवन भी फायदेमंद है।
फिक्स टाइम पर सोएं और उठें
हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें। इससे बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और नींद अपने आप आने लगेगी।
सुबह उठने की वजह तय करें
सुबह उठकर क्या करना है, यह पहले से सोच लें जैसे योगा, वॉक, पढ़ाई या कोई जरूरी काम। इससे मन मोटिवेट रहेगा।
डिनर हल्का और समय पर करें
भारी और देर रात का खाना नींद में बाधा डालता है। डिनर सोने से 2 घंटे पहले करें और खाना हल्का हो।
सुबह जल्दी उठने के फायदे
सुबह जल्दी उठने की आदत हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इससे मन शांत और पॉजिटिव रहता है, साथ ही फोकस और याददाश्त बेहतर होती है। सुबह की ताजी हवा और सूरज की रोशनी से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। रोज़ जल्दी उठने से हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा भी कम हो जाता है और डिप्रेशन व स्ट्रेस में राहत मिलती है। सूरज की पहली किरणों से हमें विटामिन D मिलता है, जो इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। थोड़ी प्लानिंग और दृढ़ निश्चय से आप भी यह हेल्दी आदत अपना सकते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!