TRENDING TAGS :
Jordan Red Jersey: धूम मचा रही जॉर्डन की ‘लाल जर्सी’, नीलामी में पार की 22 करोड़ की सीमा
Jordan's Red Jersey: "ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम" (GOAT) कहे जाने वाले माइकल जॉर्डन को ऐतिहासिक जर्सी की नीलामी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी लोकप्रियता हर तरफ फैली हुई है।
Jordan's Red Jersey (Image Credit-Social Media)
Jordan's Red Jersey : माइकल जॉर्डन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि बास्केटबॉल की दुनिया का एक जीवंत इतिहास हैं। "ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम" (GOAT) कहे जाने वाले जॉर्डन ने अपने खेल से न केवल NBA की दिशा बदली, बल्कि दुनिया भर के खेल प्रेमियों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी असाधारण एथलेटिसिज्म लोगों को चौका देती थी। जॉर्डन की फुर्ती, गति और ऊंचाई पर छलांग लगाने की क्षमता (hang time) बेजोड़ थी। उनका "Air Jordan" नाम उनके उड़ने जैसे डंक शॉट्स की वजह से पड़ा।
उन्हें जीतने की जबरदस्त ललक थी। वे कभी हार मानने वालों में नहीं थे और हर खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते थे। जॉर्डन ने शिकागो बुल्स को 6 NBA चैंपियनशिप जिताईं। वे टीम के लिए प्रेरणा स्रोत थे और clutch moments में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने कई मैच अंतिम क्षणों में अकेले दम पर जीताए। "The Shot" जैसे लम्हे आज भी बास्केटबॉल इतिहास में अमर हैं।
जॉर्डन सिर्फ अच्छे स्कोरर ही नहीं थे, बल्कि शानदार डिफेंडर भी थे। उन्हें NBA डिफेंसिव प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला था (1988)। उनकी ड्रिब्लिंग, फेडअवे जंप शॉट और पोस्ट मूव्स अत्यंत सटीक और कठिन थे, जिससे उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता था। जॉर्डन बेहद अनुशासित थे और अपने शरीर और खेल को शीर्ष स्तर पर बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम करते थे। Nike के साथ उनका "Air Jordan" ब्रांड आज भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स ब्रांड्स में से एक है। माइकल जॉर्डन का जन्म 17 फरवरी 1963 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क, अमेरिका में हुआ था। उनका पूरा नाम माइकल जेफरी जॉर्डन (Michael Jeffrey Jordan) है।
हाल ही में, उनकी एक ऐतिहासिक जर्सी की नीलामी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जॉर्डन की लोकप्रियता आज भी आसमान छू रही है। यह जर्सी 22 करोड़ रुपये से अधिक कीमत पर नीलाम हुई है और इसके साथ कई रोचक तथ्य जुड़े हुए हैं। माइकल जॉर्डन की यह जर्सी सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि बास्केटबॉल इतिहास का एक अमूल्य दस्तावेज है। इसकी नीलामी यह दर्शाती है कि खेल के प्रति लोगों का लगाव और जॉर्डन की विरासत आज भी कितनी गहरी है।
इन ऐतिहासिक वस्तुओं के माध्यम से आने वाली पीढ़ियां न केवल जॉर्डन के महानतम क्षणों को जान सकेंगी, बल्कि उन्हें प्रेरणा भी मिलेगी कि कैसे समर्पण और मेहनत के बल पर कोई खिलाड़ी अमर बन सकता है।
नीलामी में जानिए इस ऐतिहासिक धरोहर की कीमत
अमेरिका स्थित हेरिटेज ऑक्शन्स नीलामीघर ने इस ऐतिहासिक जर्सी की नीलामी का आयोजन किया था। यह वही लाल रंग की शिकागो बुल्स की जर्सी है, जिसे माइकल जॉर्डन ने 1992-93 के NBA सीजन के दौरान पहना था। यह जर्सी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि 17 मैचों की गवाह है, जिनमें जॉर्डन ने बेमिसाल प्रदर्शन किया। नीलामी में इसकी बोली 2.3 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये से अधिक) तक पहुंच गई, जो यह दर्शाता है कि खेल प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक स्मृति नहीं बल्कि एक संग्रहणीय धरोहर है।
प्रमाणिकता की पुष्टि तकनीक की मदद से हुआ सत्यापन
इस नायाब जर्सी की प्रामाणिकता की पुष्टि मेइग्रे ग्रुप और स्पोर्ट्स इन्वेस्टर्स ऑथेंटिकेशन (SIA) के विशेषज्ञों ने की। उन्होंने "फोटोमैचिंग" तकनीक का प्रयोग कर यह निर्धारित किया कि जॉर्डन ने यह जर्सी कम से कम 17 NBA खेलों में पहनी थी, जिनमें अधिकतर रोड गेम्स शामिल थे। इसके अलावा, 18 अक्टूबर 1993 को स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड मैगज़ीन के कवर पर भी जॉर्डन इसी जर्सी में नज़र आए थे। इस फोटो की ऐतिहासिक महत्ता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यह उनकी पहली रिटायरमेंट की घोषणा से ठीक पहले की गई थी।
खेल इतिहास से जुड़ा गहरा रिश्ता
यह जर्सी 6 नवंबर 1992 से 24 मार्च 1993 तक के बीच उपयोग की गई थी, एक ऐसा दौर जब जॉर्डन अपने करियर की ऊंचाई पर थे। इस समय के दौरान उन्होंने अपने खेल से लाखों प्रशंसकों का दिल जीता। जर्सी पर अंकित नंबर 23, जो उनका प्लेयर नंबर था, आज भी खेल प्रेमियों के लिए श्रद्धा का प्रतीक है। गौरतलब है कि लगभग तीन दशक पुरानी होने के बावजूद, इस जर्सी की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार धोने की वजह से कपड़ा जरूर थोड़ा नरम हो गया है, लेकिन इसकी समग्र संरचना और रंग अब भी शानदार हैं।
सबसे ऊंची कीमत पर नीलम हुई थी माइकल जॉर्डन की 'लास्ट डांस' जर्सी
हालांकि यह जर्सी बेहद उच्च कीमत पर नीलाम हुई है, लेकिन यह अब भी माइकल जॉर्डन की सबसे महंगी नीलाम की गई जर्सी नहीं है। इससे पहले, 1998 के NBA फाइनल में पहनी गई जॉर्डन की 'लास्ट डांस' जर्सी 86.23 करोड़ रुपये में नीलाम हो चुकी है। यह अब तक की सबसे महंगी खेल जर्सी मानी जाती है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge