दिवाली गिफ्ट में मिली चमचमाती 51 लग्ज़री कारें- इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया शानदार दिवाली तोहफा!

चंडीगढ़ की MITS ग्रुप ने इस दिवाली अपने कर्मचारियों को 51 चमचमाती लग्ज़री कारें गिफ्ट में दीं। चेयरमैन एमके भाटिया का यह कदम कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को सम्मानित करने का प्रतीक है। जानिए इस अनोखे दिवाली तोहफे और इसकी प्रेरणादायक कहानी के बारे में।

Jyotsana Singh
Published on: 21 Oct 2025 8:43 PM IST
MITS Group Diwali Gift
X

MITS Group Diwali Gift (Image Credit-Social Media)

MITS Group Diwali Gift: सुख-समृद्धि और शुभता से भरपूर दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का भी अवसर होता है। ये त्योहार खासकर उन कर्मचारियों के लिए तब और अधिक खास हो जाता है जब इस अवसर पर उनकी कर्मठता और समर्पण को सराहा जाता है और सम्मानित किया जाता है। कॉरपोरेट सेक्टर में अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों को खास अवसरों पर गिफ्ट देकर उनके त्यौहार में रंग भरने का काम करती हैं। असल में खासकर दिवाली का यह पर्व कर्मचारियों के लिए उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सराहने का भी अवसर बन गया है। इस साल चंडीगढ़ की MITS ग्रुप ने कर्मचारियों को ऐसा अनोखा दिवाली तोहफा दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कंपनी के चेयरमैन एमके भाटिया ने दिवाली के मौके पर अपने वर्कर्स को लग्ज़री SUVs भेंट में दीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए चर्चा का विषय बन गई हैं।

51 कर्मचारियों को मिला चमचमाती कारों का शानदार दिवाली गिफ्ट


MITS ग्रुप ने इस दिवाली अपने टॉप परफॉर्मिंग कर्मचारियों को 51 कारों की चाबियां वितरित की। इस मौके पर कंपनी ने अपने चंडीगढ़ ऑफिस में एक ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कर्मचारियों ने मिलकर जश्न मनाया। समारोह के दौरान कर्मचारियों को भेंट में दी गई SUVs की रैली का आयोजन भी किया गया, जिसे देखकर सभी उपस्थित कर्मचारी भावुक और उत्साहित हो गए।

कर्मचारियों को कंपनी की रीढ़ मानते हैं भाटिया

एमके भाटिया का मानना है कि कंपनी के वर्कर्स ही MITS की सफलता की असली रीढ़ हैं। उनके अनुसार कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण कंपनी की प्रगति का आधार हैं। इसलिए उनकी सराहना करना और उन्हें प्रेरित करना न केवल टीम स्पिरिट को मजबूत करता है, बल्कि कंपनी को एक परिवार जैसा माहौल भी देता है। भाटिया कहते हैं, 'जब हमारी टीम खुश होगी, तब हमारी कंपनी स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ेगी।'

पिछले तीन साल से चलती आ रही ये परंपरा

यह कोई पहली बार नहीं है जब भाटिया ने अपने कर्मचारियों को कारें भेंट की हैं। पिछले साल दिवाली से एक दिन पहले उन्होंने 15 कारें वितरित की थीं, जबकि उससे पहले उन्होंने 12 कारें देकर अपने कर्मचारियों को सराहा था। इस साल की 51 कारों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है, जो एमके भाटिया की कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता और टीम को सम्मानित करने की भावना को दर्शाती है।

एमके भाटिया न केवल व्यवसाय में सफल हैं, बल्कि सोशल वर्क में भी सक्रिय हैं। वे लगातार तीन साल से दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को कारें भेंट कर रहे हैं। यह कदम सिर्फ भव्यता दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के उत्साह और उत्पादकता को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है। उनके इस कदम ने सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींचा और इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में कर्मचारियों की खुशी साफ़ झलक रही थी।

MITS ग्रुप के पूरे ऑफिस में बना सकारात्मक प्रेरणादायक माहौल


इस अनोखे और कीमती दिवाली गिफ्ट के वितरण के बाद MITS ग्रुप के पूरे ऑफिस में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बन गया है। कंपनी के इस सहयोगात्मक कदम ने सभी कर्मचारियों के सम्मान में वृद्धि के साथ उनके उत्साह को दूना कर दिया है। कंपनी का मानना है कि, कर्मचारियों की मेहनत और योगदान की सराहना किया जाना उनके वर्क परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार लाता है। इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों में न सिर्फ़ विश्वास बढ़ता है, बल्कि कंपनी और टीम के बीच नज़दीकियों का भी निर्माण होता है। यह भेंट केवल टॉप परफॉर्मर कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं थी बल्कि कंपनी के सभी कर्मचारी इस पहल की बेहद तारीफ कर रहे हैं। कई ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की और एमके भाटिया को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि इस तरह की पहल उन्हें और मेहनत करने और कंपनी के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को मान्यता देने का प्रतीक है।दिवाली का त्योहार MITS ग्रुप के कर्मचारियों के लिए इस साल और भी खास बन गया है। यह पहल साबित करती है कि जब नेतृत्व टीम की मेहनत और समर्पण को सही मायने में पहचानता है, तो न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि संगठन की सफलता भी सुनिश्चित होती है। MITS ग्रुप का यह उदाहरण अन्य कंपनियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है, जो अपने कर्मचारियों को प्रेरित और सम्मानित करने के नए-नए तरीके खोज रही हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!