Navratri Puja Vidhi: शारदीय नवरात्रि में करें ये काम, धन-धान्य से भर जाएगा आपका घर-आंगन

Navratri Puja Vidhi: आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के पावन समय में देवी लक्ष्मी की कृपा कैसे प्राप्त की जा सकती है।

Akriti Pandey
Published on: 24 Sept 2025 6:26 PM IST
Navratri 2025, Navratri Puja Vidhi
X

Navratri 2025

Navratri Puja Vidhi: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि सोमवार, 22 सितंबर से शुरू होकर बुधवार, 1 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस नौ दिवसीय अवधि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के पावन समय में देवी लक्ष्मी की कृपा कैसे प्राप्त की जा सकती है और धन-धान्य व समृद्धि का आशीर्वाद कैसे पाया जा सकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नवरात्रि के दौरान अपने घर और मंदिर को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं जहां स्वच्छता होती है। घर के मुख्य द्वार की सफाई पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है।

करना शुरू कर दें ये काम

नवरात्रि का समय केवल पूजा-पाठ के लिए ही नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी सर्वोत्तम होता है।

कपूर जलाना – नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन कपूर जलाएँ। मान्यता है कि इससे वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। यह उपाय वास्तु दोष को भी कम करता है और घर में शांति का संचार करता है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना – हर शाम घर के मुख्य द्वार पर घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

भजन और मंत्रोच्चारण – नवरात्रि के दिनों में देवी माँ के भजन, मंत्र और स्तोत्रों का पाठ करने से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और घर के सभी सदस्यों पर देवी माँ की कृपा बनी रहती है।

तभी आपको देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

शास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख है कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है, वहीं लक्ष्मी का वास होता है। यदि किसी घर में महिलाओं का अपमान या अनादर किया जाता है, तो उस घर से लक्ष्मी जी की कृपा दूर हो जाती है। नवरात्रि का यह पावन समय हमें यह संदेश देता है कि केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और आचरण से भी देवी माँ को प्रसन्न किया जा सकता है। घर की महिलाओं का सम्मान करें। उनके सुझाव और भावनाओं को भी महत्व देना चाहिए और उन्हें घर में लक्ष्मी का रूप मानकर आदर दें।

इन मंत्रों के जाप से होगा लाभ

1. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

श्री लक्ष्मी महामंत्र -

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।

शारदीय नवरात्रि आध्यात्मिक साधना और देवी आराधना का विशेष समय है। इस अवधि में की गई साधना और सकारात्मक प्रयासों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। यदि भक्त स्वच्छता, दीप-पूजन, स्त्रियों के सम्मान और नियमित आराधना का पालन करें तो निश्चित रूप से देवी लक्ष्मी की कृपा उन पर बनी रहती है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!