TRENDING TAGS :
आपके Face Wash करने का ये तरीका सही है या गलत? यहां जानें डॉक्टर क्या कहते हैं...
Face Washing Steps: फेस वॉश करते समय कई लोग कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानें, चेहरा धोने का सही तरीका और कौन-सी बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
Face Washing Steps (SOCIAL MEDIA)
Skincare Routine: आजकल हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहता है, लेकिन इसके लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना काफी नहीं होता। स्किन केयर की शुरुआत होती है सही तरीके से चेहरे को धोने से। फेमस डर्माटॉलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ के अनुसार, फेस वॉश करते समय कई लोग कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानें, चेहरा धोने का सही तरीका और कौन-सी बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
फेस वॉश करते समय की जाने वाली गलतियां
- सूखी स्किन पर सीधे फेस वॉश लगाना।
- जरूरत से ज्यादा या बहुत कम फेस वॉश लेना।
- फेस वॉश को चेहरे पर जोर से रगड़ना।
- फेस वॉश लगाकर तुरंत धो देना।
- चेहरा धोने के बाद तौलिए से रगड़कर पोछना।
- इन सब गलतियों से स्किन पर रैशेज, ड्रायनेस और इरिटेशन हो सकता है।
सही तरीका क्या है?
डॉ. आंचल पंथ बताती हैं कि सबसे पहले चेहरा गीला करें। फिर एक सिक्के जितनी मात्रा में फेस वॉश लें और चेहरे पर 30 सेकंड तक हल्के हाथों से मसाज करें। नाक, ठोड़ी और कानों के पास अच्छी तरह सफाई करें क्योंकि वहां गंदगी ज्यादा जमा होती है। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरा धोने के बाद तौलिए से रगड़ने के बजाय हल्के से थपथपाकर सुखाएं। इससे स्किन पर खिंचाव नहीं आएगा और स्किन बैरियर सुरक्षित रहेगा।
क्यों जरूरी है सही फेस वॉश तकनीक?
सही तरीका अपनाने से स्किन की प्राकृतिक नमी बनी रहती है, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या कम होती है और स्किन साफ-सुथरी और ग्लोइंग दिखती है।
ध्यान रखें ये बातें
- दिन में दो बार फेस वॉश करना पर्याप्त है सुबह और रात को सोने से पहले।
- फेस वॉश हमेशा स्किन टाइप के अनुसार चुनें।
- जरूरत से ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन ड्राय हो सकती है।
इसलिए अगली बार जब भी चेहरा धोएं, तो इन आसान लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखें और अपनी स्किन को दें एक हेल्दी केयर की शुरुआत।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!