'ये तो Periods के कपड़े…' फिर खून लथपथ दिखी 4 महीने की मासूम की लाश; वारदात के पीछे दादी का हाथ!

Madhya Pradesh: मध्य-प्रदेश से एक झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे ... क्या ऐसा वाकई हो सकता है ? एक 4 महीने की बच्ची की जान उसकी ही दादी ने ले ली! हत्या के पीछे का कारण जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Priya Singh Bisen
Published on: 23 Sept 2025 3:54 PM IST
Madhya Pradesh
X

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh News: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि पोता-पोती से जो सबसे ज्यादा प्यार करता है, वो होते हैं दादा-दादी। लेकिन मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक महिला ने दादी-पोती के रिश्ते पर काला दाग लगा दिया है। 4 महीने की एक दुधमुंही मासूम बच्ची ने अभी ठीक से अपने माँ-बाप को अच्छे से देखा भी नहीं था कि दादी ने उसे मौत के मुंह में ढकेल दिया। इतना ही नहीं, बाद में परिवार को भी दादी ने गुमराह किया। जब उसका भंडाफोड़ हुआ तो खुद बेटे ने अपनी ही मां के खिलाफ FIR दर्ज करवाया।

दरअसल, मामला ये है कि दादी अपनी पोती से बहुत नफरत करती थी। उसे पहले से ही केवल एक ही पोती थी। दादी की चाहती थी कि इस बार एक पोता हो। लेकिन इस बार भी पोती ही जन्म ली। इससे दादी बहुत नाराज़ थी। दादी का पोती से नफरत इतना ज़्यादा बढ़ गया कि मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर एक पोटली में लाश को भरकर कुएं में फेंक दिया। लेकिन कुएं में पानी बिलकुल नहीं था। इस वजह से लाश के गिरते ही उससे खून रिसने लगा। 4 दिन बाद लाश को बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने झूले में खेल रही थी। उसकी मां घर के भीतर बर्तन साफ़ कर रही थी। तभी दादी ने बड़ी बेरहमी के साथ बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची की सांसे रुक गईं तो दादी ने पोटली में बांधकर बच्ची की लाश को कुएं फेंक दिया।

पोटली में लाश मिलने से मचा कोहराम

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आयी जानकारी के अनुसार, लाश को कुएं में फेंकने के बाद दादी घर आई और काम में व्यस्त हो गई, ताकि किसी को शक न हो। इधर काफी देर से घर में बच्ची नहीं दिखाई दी तो सब लोग हैरान-परेशान होकर उसकी खोज में जुट गए। दादी भी उसे ढूंढने का नाटक करने लगी। बहुत खोजने के बाद बच्ची के दादा की नजर कुएं में पड़ी पोटली पर गई, तो सभी को शक हुआ। तब दादी ने बताया - ये मेरे मासिक धर्म के कपड़े हैं। जिन्हें मैंने कुएं में फेंका है। इस वजह से सबने पहले उस पोटली को अनदेखा कर दिया, लेकिन बाद में शक और गहरा हुआ तो उसे खोलकर देखा गया। अंदर से मासूम बच्ची की लाश मिलने से बड़ा बवाल खड़ा हो गया।

पोते की चाह में बच्ची की ले ली जान...

तत्काल इस घटना के बारे में पुलिस को बताया गया। अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ तो डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के मुंह में कपड़ा ठुंसा गया था। पुलिस ने शक के अनुसार बच्ची की दादी से पूछताछ की, क्योंकि लोगों को पहले से ही दादी पर पूरा शक था। दरअसल, दादी को पोता चाहिए था। पूछताछ की तो दादी ने अपना अपराध मान लिया। BNS की धारा 103(1) के अंतर्गत शिकायत दर्ज करके दादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दादी के बेटे ने स्पष्ट कहा कि 'हमें न्याय चाहिए'। चाहे मेरी मां ही क्यों न हो.... सजा तो मिलनी ही चाहिए।

1 / 4
Your Score0/ 4
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!