बेटी का कत्ल...फिर प्रेमी के साथ बनाए संबंध, होटल में की पार्टी, ’हत्यारन मां’ की घिनौनी हरकत सुन रह जाएंगे दंग

Mother Killed Daughter: राजधानी लखनऊ के खंदारी बाजार में बेरहम मां रोशनी अपनी बेटी सोना का कत्ल कर दिया और फिर उसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर संबंध बनाया। यहीं नहीं उसने प्रेमी उदित के साथ होटल में पार्टी भी की।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 July 2025 11:41 AM IST
lucknow Mother Killed Daughter
X

lucknow Mother Killed Daughter

Mother Killed Daughter: राजधानी लखनऊ में प्यार के लिए ममता का कत्ल इन दिनों सुखिर्यों में है। यहां एक मां पर इश्क का ऐसा नशा सवार हुआ कि प्यार के लिए उस मां ने अपनी कोख सूनी कर दी। छह साल जिस बच्ची को उसने अपनी कोख से पैदा किया। उसे छह साल तक पाला। लेकिन प्यार के खातिर के लिए उस मां ने अपनी छह साल की मासूम को मारने में छह मिनट भी नहीं लगाए। मासूम की हत्या के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी मां और उसके प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे किये हैं।

कत्ल के बाद किया घिनौना काम

राजधानी लखनऊ के खंदारी बाजार में बेरहम मां रोशनी अपनी बेटी सोना का कत्ल कर दिया और फिर उसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर संबंध बनाया। यहीं नहीं उसने प्रेमी उदित के साथ होटल में पार्टी भी की। महिला और उसके प्रेमी ने यह खौफनाक प्लान पति को फंसाने के लिए बनाया था। लेकिन अ बवह खुद ही अपने गुनाह के जाल में फंस गये हैं।

रोशनी ने प्रेमी से शराब लाने के लिए बोला

पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि रोशनी ने वारदात वाले दिन अपनी बेटी सोना की पहले बहुत पिटाई की थी। जिसके बाद वह रोते-रोते सो गयी। बेटी के सो जाने के बाद रोशनी ने अपने प्रेमी उदित को फोन कर मीट और शराब लेकर आने के लिए कहा। उदित के घर पहुंचने पर दोनों के खूब मौज की। लेकिन इसी बीच सोना जाग गयी।

जब वह मां के कमरे में पहुंची तो वहां उसने उदित और रोशनी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बेटी को सामने देख रोशनी डर गयी। बेटी ने चिल्लाते हुए कहा कि अब वह इस बारे में सब कुछ अपने पापा बता देगी। इस पर रोशनी गुस्सा गयी और उसने बेटी की हत्या कर डाली। हत्या करने के बाद आरोपियों ने बेटी के पिता को फंसाने की साजिश रची। फिलहाल छह साल की मासूम की हत्यारन मां रोशनी और उसके प्रेमी उदित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!