TRENDING TAGS :
प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ, आंते आ गयी बाहर...खंडवा गैंगरेप में हवश में हैवानियत की हदें पार
Khandwa Gang Rape Case Update: आदिवासी महिला से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर महिला के आंतरिक अंगो में हाथ डाल दिया था।
Khandwa Gang Rape Case
Khandwa Gang Rape Case Update: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीते दिनों एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। महिला ने साथ इस कदर दरिंदगी की गयी। जिसके बाद में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गयी। गैंगरेप के बाद अत्यधिक खून बह जाने की वजह से महिला की मौत हो गयी। वहीं अब इस मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।
आदिवासी महिला से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर महिला के आंतरिक अंगो में हाथ डाल दिया था। जिसके चलते उसकी आंते बाहर आ गयी और फिर खून ज्यादा बह जाने की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के दोनों आरोपियों हरि और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच अधिकारी और कलवा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश सिंधिया ने एक आरोपी के पुलिस को दिये बयान का हवाला देते हुए बताया कि गैंगरेप के दौरान आरोपी हरि ने महिला के आंतरिक अंगों में अपना हाथ डाल दिया था। जिससे महिला की आंते बाहर आ गयीं। जिसके बाद आरोपी डर गया। उसने दोबारा अंगो को वापस डालने की कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
उन्होंने यह भी कहा कि सबूतों को एकत्रित किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपी कोरकू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
जानें पूरा मामला
आदिवासी महिला के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार करने की यह घटना आदिवासी अंचल खालवा थाना क्षेत्र के रोशनी चौकी इलाके में घटित हुई। घटना की जांच के दौरान सामने आया कि महिला के साथ बर्बरता की सभी हद पार की गयी। पुलिस को यह भी शक है कि दरिंदगी के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में कोई रॉड डाली गयी थी। इसी वजह से महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और आंतरिक अंग भी क्षतिग्रस्त हुए।
महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप और मौत के मामले में गांव के ही दो लोग हरि पालवी और सुनील धुर्वे को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला बेहोशी की हालत में हरी पालवी के घर में मिली थी। जब महिला को थोड़ा होश आया तो उसने अपने साथ बीती हैवानियत की पूरी कहानी बता दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि इस बीच महिला ने दम तोड़ दिया।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge