IPL 2025 से निकले तीन स्टार बल्लेबाज, बॉलर्स को बल्ले से देते है गहरे जख्म

IPL 2025: आईपीएल ने 2008 से भारत के साथ-साथ वर्ल्ड क्रिकेट को कई सितारे दिए हैं। यहीं से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मशहूर हुए। इस टूर्नामेंट के 18वें सीजन में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी मिले हैं। जो भारत के लिए भविष्य में बड़े स्टार बन सकते हैं।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 27 May 2025 6:15 PM IST
IPL 2025 made stars
X

IPL 2025 made stars (Photo: Social Media)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग है। उसमें खेलने का सपना भारत के साथ ही दुनिया भर के खिलाड़ियों का रहता है। आईपीएल ने 2008 से भारत के साथ-साथ वर्ल्ड क्रिकेट को कई सितारे दिए हैं। यहीं से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मशहूर हुए। इस टूर्नामेंट के 18वें सीजन में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी मिले हैं। जो भारत के लिए भविष्य में बड़े स्टार बन सकते हैं। हम आपको उन्हीं युवा सितारों के बारे में बताएंगे।

राजस्थान रॉयल्स से वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खरीदा था। इस युवा खिलाड़ी ने बाद में प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज आईपीएल शतक और कुल मिलाकर दूसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाय। उन्होंने 35 गेंदों में सैकड़ा ठोक था। इस सीजन के 7 मैचों की 7 पारियों में 252 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 36 और स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा था।

चेन्नई सुपरकिंग्स से आयुष म्हात्रे

चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल सीजन में प्रदर्शन खराब रहा है। अंक तालिका में टीम पहली बार 10वें स्थान पर रही है। उसे सीजन के शुरुआती हाफ के दौरान पावरप्ले में रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने 17 साल के आयुष म्हात्रे को चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया। आयुष ने शुरू से ही क्लास दिखाई। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 94 रन की पारी खेली थी। आयुष ने 7 मैचों की 7 पारियों में 240 रन बनाए है। उनका औसत 34.29 और स्ट्राइक रेट 188.97 का रहा। वह भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान भी हैं।

पंजाब किंग्स से प्रियांश आर्या

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उनको आईपीएल ऑक्शन में पंजाब टीम के लिए 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। तो प्रियांश ने भी टीम के भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शतक लगाकर धमाका कर दिया था। उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के 69वें मैच में बेहतरीन अर्धशतक ठोका और टीम को क्वालिफायर-1 में पहुंचाया। उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 424 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। प्रियांश आर्या को जल्द ही भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story