IPL 2025 Shreyas Iyer: आईपीएल में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रच डाला इतिहास, पहले दिल्ली और कोलकाता के लिए किया था कमाल

IPL 2025 Shreyas Iyer: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत ने पंजाब को सीधे क्वालिफायर-1 में पहुंचा दिया। पंजाब ने 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाई है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 27 May 2025 1:07 PM IST
IPL 2025 Shreyas Iyer
X

IPL 2025 Shreyas Iyer (Photo: Social Media)

IPL 2025 Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 के 69वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इस मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ। जिसमें पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। अब टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत ने पंजाब को सीधे क्वालिफायर-1 में पहुंचा दिया। पंजाब ने 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाई है।

श्रेयस अय्यर के नाम आईपीएल रिकॉर्ड

पंजाब को पहले क्वालिफायर में क्वालीफाई करने के बाद श्रेयस अय्यर ने एक रिकॉर्ड नाम किया है। वह आईपीएल इतिहास में तीन टीमों को क्वालिफायर में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। पंजाब की टीम 11 साल बाद क्वालिफायर में पहुंची है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए पंजाब के पास दो मौके होगें। पंजाब की टीम अगर पहले क्वालिफायर में हारती है तो दूसरे क्वालिफायर में खेलेगी।

दिल्ली और कोलकाता के लिए कमाल

श्रेयस अय्यर ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीम को आईपीएल 2020 सीजन में दूसरे स्थान पर पहुंचाया था। तब दिल्ली की टीम फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता को अंक तालिका में टॉप पर पहुंचाया और टीम को चैंपियन बनाया था।

श्रेयस अय्यर के निशाने पर यह रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में पंजाब की टीम तीसरी बार नॉकआउट राउंड में पहुंची है। वह 2008 में दूसरे स्थान पर थी। उसके बाद 2014 में टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार पंजाब की टीम चैंपियन बनती है तो अय्यर के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह 2 टीमों को चैंपियन बनाने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। बता दे आईपीएल 2024 सीजन में कोलकाता की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चैंपियन बनी थी।

पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीद

इस सीजन में कोलकाता ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया था। उसने मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ के बाद श्रेयस अय्यर पर बोली भी नहीं लगाई थी। उसके बाद पंजाब टीम ने रिकॉर्ड 26.75 करोड़ रुपये में खरीद था। यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में शानदार लय जारी रखी। पंजाब को क्वालिफायर में पहुंचाया है। इस आईपीएल सीजन में कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान अय्यर की जोड़ी कमाल कर रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!