Fridge Cooling Tips: बिना किसी खर्चे के घर पर खुद करें फ्रिज की सर्विस, जानें 5 आसान स्टेप्स

Fridge Cooling Tips: कई बार फ्रिज की सर्विस समय से नहीं करने पर आपका फ्रिज कूलिंग कम करने लगता है। आज के समय में जहां फ्रिज होना बहुत जरुरी हो गया है

Anjali Soni
Published on: 3 Aug 2025 4:13 PM IST
Fridge Cooling Tips
X

Fridge Cooling Tips(photo-social media)

Fridge Cooling Tips: कई बार फ्रिज की सर्विस समय से नहीं करने पर आपका फ्रिज कूलिंग कम करने लगता है। आज के समय में जहां फ्रिज होना बहुत जरुरी हो गया है, यह बिना रुके दिन-रात काम करता है लेकिन जब इसका ख्याल रखना भी उतना ही जरुरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी तरीके बताएंगे, जिससे आप कम खर्चे में अपना फ्रिज फिर से पहले जैसा बना लेंगे। चलिए सभी पर नजर डालते हैं।

कूलिंग कॉइल्स को करें क्लीन

आपने देखा होगा कि रेफ्रिजरेटर में एक तरह की काली जाली पीछे लगी होती है। जैसे-जैसे समय होता है इसपर धूल जमना स्टार्ट हो जाती है, इससे कंप्रेसर पर भी दबाव पड़ता है। इसलिए इसे आप समय-समय पर क्लीन करते रहे। परन्तु सबसे पहले रेफ्रिजरेटर को अनप्लग करें। जिसके लिए आप ब्रश या कपड़े का इत्सेमाल करें। इसके बाद आपका रेफ्रिजरेटर अच्छे से कूल करने लगेगा।

गैसकिट को रखें क्लीन

इसके बाद आपको गैसकिट को साफ़ करना है, रेफ्रिजरेटर के दरवाजे के चारों ओर की रबर सीलिंग को गैसकिट कहते हैं। इसपर भी बेहद गंदगी जम जाती है, जिससे रेफ्रिजरेटर ठीक से बंद नहीं होता और ठंडी हवा लगातार निकलती रहती है। इसलिए इसे भी आप समय-समय पर क्लीन करें। इसे आप गीले कपड़े से साफ़ कर सकते हैं। ठंडक के साथ बिजली की भी बचत होगी।

1 दिन फ्रिज को रखें बंद

हमारा फ्रिज कभी बंद नहीं होता है परन्तु जैसे हम इंसानों को काम के बाद आराम की जरूरत होती है, वैसे ही मशीनों को भी आराम देना बहुत जरूरी है। इसलिए आप हर 6 महीने में एक बार रेफ्रिजरेटर को पूरी तरह से बंद कर दें। इससे इसके अंदर की बर्फ पिघल जाती है, साथ ही गैस का दबाव भी बैलेंस रहेगा। इससे रेफ्रिजरेटर की कूलिंग जबरदस्त हो जाएगी।

फ्रीजर में रखें स्पेस

कुछ लोग फ्रिज में बहुत सामान रख देते हैं, जिससे फ्रिज पूरा भर जाता है। इससे एयरफ्लो ब्लॉक हो जाता है और ठंडक भी कम हो जाती है। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज लंबे समय तक चले तो आपको फ्रिज में कुछ स्पेस रखना चाहिए।

टेम्परेचर का रखें ख्याल

मौसम के अनुसार फ्रिज का तापमान भी हमें बदलते रहना चाहिए। गर्मियों में फ्रिज का तापमान कम और सर्दियों में थोड़ा ज्यादा रखना चाहिए। इससे फ्रिज पर कम लोड पड़ता है। जिससे फ्रिज लंबा चलता है और बिजली भी बचाता है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Anjali Soni

Anjali Soni

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!