फ्रिज में कितनी देर तक स्टोर करें गूंथा आटा ? देर हुई तो स्वास्थ के लिए हो सकता है खतरनाक

Dough Storage Tips: गूंथा हुआ आटा अगर सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो इसमें जल्दी बैक्टीरिया या फंगस पनप सकते हैं।

Ragini Sinha
Published on: 21 July 2025 4:52 PM IST
फ्रिज में कितनी देर तक स्टोर करें गूंथा आटा ? देर हुई तो स्वास्थ के लिए हो सकता है खतरनाक
X

Dough Storage Tips: मानसून का मौसम अपने साथ नमी और गर्माहट लेकर आता है, जो खाने-पीने की चीजों को जल्दी खराब करने का कारण बनता है। खासकर गूंथा हुआ आटा अगर सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो इसमें जल्दी बैक्टीरिया या फंगस पनप सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फ्रिज में आटा कितने दिन तक चलता है और मानसून में इसे कैसे ताजा रखा जाए?

फ्रिज में गूंथा आटा कितने दिन तक टिकता है?

गूंथा हुआ आटा सामान्यत फ्रिज में 1 से 2 दिन तक ठीक रहता है, लेकिन मानसून या गर्मियों में इसे इतने लंबे समय तक रखना सुरक्षित नहीं माना जाता। इस मौसम में आटे को गूंथने के 5-6 घंटे के भीतर उपयोग करना सबसे अच्छा होता है। ज्यादा देर तक रखने पर इसमें बदबू, खटास या फफूंदी लग सकती है।


सेहत के लिए हानिकारक

गुंधा हुआ आटा फ्रिज में ज्यादा देर तक रखना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आमतौर पर इसे 24 घंटे से अधिक नहीं रखना चाहिए। इसके बाद इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो पेट दर्द, फूड पॉइज़निंग या गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं। आटे को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें और ताज़ा इस्तेमाल करें। अगर आटे में खटास या रंग में बदलाव दिखे, तो उसे फेंक देना ही बेहतर है।

खराब आटे की पहचान कैसे करें?

  • आटे में खट्टापन या तेज गंध आने लगे
  • रंग बदल जाए
  • आटा चिपचिपा हो जाए
  • रोटी बनाते समय अजीब स्वाद या गंध आए

अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो ऐसा आटा तुरंत फेंक देना चाहिए।

मानसून में आटा स्टोर करने के आसान टिप्स

  • जितनी जरूरत हो, उतना ही आटा गूंथें।
  • आटे को सूती कपड़े में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
  • फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखें, लेकिन अधिक समय न रखें।
  • हल्का-सा नींबू रस या एक चुटकी हल्दी बैक्टीरिया से बचा सकता है।

आयुर्वेद और विशेषज्ञों की सलाह

आयुर्वेद कहता है कि ताजा और गर्म भोजन ही सबसे उत्तम होता है। बासी या कई घंटों तक रखा खाना शरीर में विषाक्तता फैला सकता है इसलिए कोशिश करें कि हर बार ताजा आटा गूंथें और उसी समय उपयोग करें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!