TRENDING TAGS :
Volvo XC60: कंपनी की अब तक की सबसे सफल SUV, जानिए क्या है इसकी लोकप्रियता के पीछे की वजह
Volvo XC60: वैश्विक स्तर पर SUV, Volvo XC60 मॉडल की अब तक 27 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं, आइए, जानते हैं क्या है इस गाड़ी की लोकप्रियता की वजह।
Volvo XC60 (Image Credit-Social Media)
Volvo XC60: दुनिया की प्रतिष्ठित लग्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो (Volvo) ने आधिकारिक रूप से घोषित किया है कि उसकी मिड-साइज SUV, Volvo XC60, अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। कंपनी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर इस मॉडल की अब तक 27 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इससे पहले यह रेकॉर्ड वोल्वो की आइकॉनिक 240 सीरीज़ के नाम था, जिसे 1970 और 1990 के दशक के बीच बेचा गया था। XC60 की सफलता ने इसे वोल्वो की पहचान का प्रतीक बना दिया है। आइए, जानते हैं क्या है इस गाड़ी की लोकप्रियता की वजह। इसमें क्या हैं खास खूबियां और भारत में इसकी मार्केट की स्थिति कैसी है।
वोल्वो XC60 की शुरुआत: एक दशक से ज्यादा का सफर
वोल्वो XC60 को पहली बार 2008 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। उस समय यह कार वोल्वो की सबसे सुरक्षित और डिजाइन के लिहाज़ से सबसे स्टाइलिश SUV मानी गई।
इसकी पहली जनरेशन 2008 से 2017 तक बाजार में रही और दुनियाभर में इसकी जबरदस्त मांग बनी रही। 2017 में दूसरी जनरेशन पेश की गई, जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी, परिष्कृत डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स से लैस थी।
भारत में यह मॉडल 2017 के अंत में लॉन्च हुआ और तब से यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है।
वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता का ग्राफ
अब तक 27 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ XC60 वोल्वो का सबसे सफल मॉडल बन गया है। इसकी बिक्री ने Volvo 240 सीरीज़ को पीछे छोड़ दिया है, जिसे कभी वोल्वो की सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय कार माना जाता था। Volvo XC60 की यह सफलता उस दौर में भी बनी रही जब SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा हो गई थी।
भारत में मौजूद Volvo XC60 की स्थिति और खूबियां
भारत में वोल्वो XC60 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। वर्तमान में यह गाड़ी केवल Ultra Trim में उपलब्ध है, जो अपने बेहतरीन फीचर्स, पॉवरफुल इंजन और शानदार सुरक्षा तकनीकों के कारण ग्राहकों को आकर्षित करती है।
भारत में मौजूद XC60 में कई अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है। जो कि इस प्रकार हैं -
पावरट्रेन फीचर विवरण-
भारत में मौजूद Volvo XC60 मॉडल में इंजन 2.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल
पावर 247 bhp, टॉर्क 360 Nm, ट्रांसमिशन 8-स्पीड ऑटोमैटिक, टेक्नोलॉजी 48V माइल्ड-हाइब्रिड जैसे उच्च गुणवत्ता और तकनीक से लैस फीचर्स मिलते हैं।
इस सुपर परफॉर्मिंग कार में लगा टर्बो-पेट्रोल इंजन, 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम बेहतर माइलेज और लो-एमीशन का वादा करता है। सीएफ इंजन बेहद स्मूद है और 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक 7.2 सेकंड में पहुंच जाता है। इसकी हैंडलिंग और सस्पेंशन सेटअप इसे सिटी ड्राइव के साथ-साथ हाइवे पर भी एकदम फिट बनाते हैं।
Volvo XC60 मॉडल डिजाइन और एक्सटीरियर
XC60 का डिजाइन मिनिमलिस्टिक स्कैंडेनेवियन फिलॉसफी पर आधारित है। जो इसे अन्य SUV से अलग बनाता है। LED हेडलाइट्स, थॉर हैमर DRLs, और एल्यूमीनियम ऐलॉय व्हील इसे स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देते हैं।
हाल ही में इसके फेसलिफ्ट मॉडल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया है। जिसमें बम्पर, ग्रिल और लाइटिंग में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
Volvo XC60 model इंटीरियर और कम्फर्ट
Volvo XC60 model
का केबिन बेहद प्रीमियम है, जिसमें नैप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसमें Bowers & Wilkins का हाई-एंड साउंड सिस्टम भी है जो ऑडियो एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाता है। क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स जैसी सुविधाएं इसे एक असली लग्जरी SUV बनाती हैं।
सुरक्षा के मामले में बेजोड़
वोल्वो अपनी सुरक्षा तकनीकों के लिए प्रसिद्ध है, और XC60 इस परंपरा को और मजबूत बनाते हुए
इसमें कई बेजोड़ सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में- Pilot Assist (सेमी ऑटोनॉमस ड्राइविंग), Lane Keeping Aid, Adaptive Cruise Control, Blind Spot Information System, City Safety with Collision Avoidance,
360-Degree Camera जैसे एडवांस सुविधाओं को शामिल किया गया है।
XC60 Connectivity and Technology; कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी
XC60 में नया Android Automotive OS आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Google Maps, Google Assistant और Play Store सपोर्ट करता है।
OTA (Over-The-Air) अपडेट की सुविधा भी दी गई है, जिससे कार का सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपग्रेड होता रहता है।
Volvo XC60 को कंपनी ने समय-समय पर अपडेट किया है ताकि यह तकनीक, इको-फ्रेंडली पावरट्रेन और डिज़ाइन के मामले में प्रतिस्पर्धियों से आगे बनी रहे। डीजल इंजन को बंद कर दिया गया और हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक विकल्पों पर फोकस किया गया।
हाल में पेश हुआ फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही भारत में भी आ सकता है।
कंपनी का लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन
वोल्वो आने वाले समय में XC60 के प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बनने का है और XC60 उस रणनीति का मुख्य हिस्सा है।
वोल्वो XC60 सिर्फ एक लग्जरी SUV नहीं है, यह वोल्वो की ब्रांड वैल्यू, सुरक्षा, इंजीनियरिंग और पर्यावरणीय सोच का प्रतिबिंब है।
27 लाख यूनिट की बिक्री इस बात का प्रमाण है कि विश्वसनीयता और गुणवत्ता हमेशा सराही जाती है।
भारत जैसे उभरते बाजार में XC60 की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि ग्राहक अब सुरक्षित, स्टाइलिश और टिकाऊ वाहन पसंद कर रहे हैं। अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और आराम का बेहतरीन मेल हो, तो वोल्वो XC60 निश्चित ही एक परफेक्ट विकल्प बन सकती है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge