Aligarh News: श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर विराट मेला देवछट 2025 का हुआ भव्य शुभारम्भ

Aligarh News: अलीगढ़ में श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर देवछठ 2025 मेले की शुभ शुरुआत हुई।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 Aug 2025 8:11 AM IST
Aligarh News: श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर विराट मेला देवछट 2025 का हुआ भव्य शुभारम्भ
X

Aligarh News

Aligarh News: लोधा खैर रोड पर स्थित श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में विराट मेला देव छठ 2025 का भव्य शुभारम्भ हुआ। सर्वप्रथम प्रातः श्री दाऊजी महाराज का पंचामृत, गंगाजल से अभिषेक किया गया। फूल बंगला एवं भव्य श्रृंगार के बाद दर्शन प्रारंभ हुए।इसके बाद हवन, यज्ञ, पूजन वैदिक ज्योतिष संस्थान के आचार्य गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री ने श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के पदाधिकारियो ने किया। मेले का शुभारंभ महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता आर पी सिंह, समाजसेवी सुमित सर्राफ, लाजेश सराफ, महक सिंघल द्वारा फीता काटकर किया गया। व उसके बाद सभी अतिथियों ने दाऊजी महाराज का पूजन किया।

सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों का स्वागत 101 किलो की फूल माला से किया गया। महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी जी महाराज ने कहा। कि खेरेश्वर महादेव की शरण में जो भक्त आते हैं। उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। समाजसेवी सुमित सर्राफ ने कहा। कि आने वाले समय में अलीगढ़ खेरेश्वर धाम मंदिर के नाम से जाना जाएगा।पूरे परिसर को रमणीक स्थल बनाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा। कि मंदिर को भव्य बनाने के लिए। सरकारी सहायता के लिए। मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मंदिर को भव्य बनाने के लिए। घोषणा की।सभी भक्तों से मंदिर को साफ सुथरा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लाजेश सर्राफ ने की। श्री खेरेश्वर महादेव पर दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष गेहराज राज सिंह, महामंत्री ऋषि ओम शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने सभी अतिथियों को भगवान कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में गेहराज सिंह अध्यक्ष, ऋषि ओम शर्मा,महामंत्री देवेंद्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष,मुकेश बिहारी सराफा,चौधरी जितेंद्र सिंह,उमेश सारस्वत,ऋषि शर्मा,अनंत गिरी,घमंडी लाल वर्मा,राजीव शर्मा,पंकज ठाकुर अवधेश शर्मा,सुरेंद्र प्रधान,संजीव शर्मा,नरेंद्र ठाकुर,वीनेश वकील साहब,सोरन लाल शर्मा,दिगंबर सिंह,सदानंद सिंह,तेजवीर सिंह त्यागी,राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!