Aligarh News: मंदिरों पर भड़काऊ नारे लिखने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Aligarh News: अलीगढ़ पुलिस ने मंदिरों की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” लिखने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 Oct 2025 5:50 PM IST
Four accused for raising inflammatory slogans on temples arrested, one absconding
X

मंदिरों पर भड़काऊ नारे लिखने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार (Photo- Newstrack)

Aligarh News: अलीगढ़। लोधा थाना क्षेत्र में मंदिरों की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” लिखने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज सिंह जादौन ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया।

मामला लोधा थाना क्षेत्र के बुलाकगढ़ी और भगवानपुर गांव का है, जहां 25 अक्टूबर को चार मंदिरों की दीवारों पर धार्मिक नारे लिखे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मंदिरों की दीवारों से नारे हटवाए गए और शांति व्यवस्था कायम करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक और सीओ गभाना के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बुलाकगढ़ी निवासी जीशान्त और भगवानपुर गांव के अभिषेक, आकाश तथा दिलीप शामिल हैं। वहीं पांचवां आरोपी राहुल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने बताया कि मुख्य आरोपी जीशान्त का उद्देश्य अपने पुराने मुकदमों में लाभ पाना था। वर्ष 2024 और 2025 में गांव के मुस्तकीम और गुल मोहम्मद से उसका विवाद हुआ था, जिसके चलते दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने धार्मिक नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने और अपने विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी।

एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपी राहुल का भी मकान विवाद इसी मामले से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले हैं और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!