TRENDING TAGS :
Amethi News: अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, लखनऊ जेल में सपा नेता गायत्री प्रजापति पर हमले पर बोले: यूपी में कहीं भी...
Amethi News: लखनऊ जेल में सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हुए जानलेवा हमले के बाद सियासी तूफान मच गया है। अखिलेश यादव ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।
Gayatri Prajapati jail attack
Amethi News: खनन घोटाले और पास्को एक्ट मे जेल में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी से अमेठी के पूर्व विधायक एवं मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल अस्पताल में हमले के बाद सियासत गर्म हो गई है।पूर्व मंत्री के समर्थकों ने हमले की निंदा करते हुए यूपी सरकार पर सवाल खड़ा किया है।वही सपा मुखिया एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला करते हुए घटना की निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग किया है।
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सपा मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा कि भूतपूर्व विधायक व उप्र सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जाँच हो।उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसते हुए आगे लिखा कि उप्र में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है।
खनन घोटाले एवं पास्को एक्ट मे सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के ऊपर जेल अस्पताल में हुए हमले के बाद सियासत तेज हो गई है। गायत्री प्रसाद प्रजापति के ऊपर हुए हमले की खबर सुनते ही अमेठी में हड़कंप मच गया।उनके अमेठी आवास पर समर्थकों का आवागमन शुरू हो गया।इस दौरान गायत्री प्रसाद प्रजापति के समर्थकों में हमले को लेकर काफी नाराजगी भी दिखाई पड़ी।
गायत्री प्रजापति के समर्थकों में दिखा आक्रोश
बजरंग श्रीवास्तव ने कहा कि अभी हम लोगों को सूचना मिली कि गायत्री प्रसाद प्रजापति के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि जब इंसान जेल में सुरक्षित नहीं है तो कहां सुरक्षित होगा। उन्होंने गायत्री प्रसाद प्रजापति को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी में आम जनमानस के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने ऐसी घटना करवाया है या किया है उन्हें प्रजापति जी की लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं हो रही है।
समर्थकों ने जेल प्रशासन पर खड़ा किया सवाल
वहीं एक अन्य समर्थक रुदल यादव ने बताया कि गायत्री प्रसाद प्रजापति जो जेल में बंद है उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना सुनकर मुझे बहुत ही आश्चर्य हुआ जेल में यह हमला कैसे हो सकता है। गायत्री प्रसाद प्रजापति सामान्य व्यक्ति नहीं है। वह राजनीतिक कैदी के रूप में जेल में है। उनके ऊपर हमला होना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी घटना जेल के अंदर होना जेल प्रशासन की नियत पर प्रश्न उठता है।
गायत्री प्रजापति पेंटर से बने ठेकेदार
गायत्री प्रसाद प्रजापति अमेठी जिले के परसावां गांव की मूल निवासी हैं सामान्य परिवार में जन्मे गायत्री प्रसाद प्रजापति के पिता सुकी राम कुम्हार थे गायत्री प्रसाद प्रजापति बचपन से ही अपने पुश्तैनी बिजनेस को ध्यान न देकर छोटे-मोटे काम करने लगे थे स्थानीय लोगों की माने तो 90 के दशक में गायत्री प्रसाद प्रजापति को कोरबा स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में पुताई का काम करते थे धीरे-धीरे वही इनको पुताई का ठेका मिल गया। ठेका मिलने से गायत्री प्रसाद प्रजापति ने काफी तरक्की किया।
90 के दशक में शुरू हुआ राजनीतिक सफर
अमेठी कांग्रेस के गढ़ के रूप में स्थापित था उन दिनों देश की सत्ता गांधी परिवार के हाथ में थी। गांधी परिवार का गढ़ होने के नाते राजीव गांधी व गांधी परिवार के अन्य लोगों का आवागमन अमेठी लगा रहता था। वहीं से गायत्री प्रसाद प्रजापति को राजनीति का चस्का लगा।
1993 में गायत्री ने लड़ा था पहला चुनाव
आपको बता दें कि गायत्री प्रसाद प्रजापति साल 1993 में बाल्टी चुनाव चिन्ह पर विधान सभा का इलेक्शन लड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत किया था।राजनीतिक सफर की शुरुआत अच्छी नहीं थी फिर भी गायत्री प्रजापति ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।कई बार चुनावों में अपनी किस्मत आजमाया।साल 2012 में समाजवादी पार्टी के सायकिल के सिंबल पर चुनाव लड़कर गायत्री प्रजापति अमेठी से विधायक निर्वाचित हो गए।राजनीतिक के जानकार बताते है कि गायत्री प्रजापति का मुलायम सिंह से सीधे संपर्क संपर्क था।
सपा सरकार में रसूख के दम पर बने मंत्री
जिसके चलते साल 2012 में जब सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी तो गायत्री प्रसाद प्रजापति मंत्री बना दिए गए।सपा सरकार में गायत्री प्रजापति की पकड़ कितनी मजबूत थी इसका आंकड़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सपा सरकार में गायत्री प्रजापति को कई बार मंत्री बनाया गया।एक के बाद एक मंत्रालय गायत्री प्रजापति को मिला।पहले सिंचाई मंत्री, खनन मंत्री और फिर परिवहन मंत्री का कार्यभार सपा सरकार में मिला।
साल 2017 में गायत्री के ग्रह नक्षत्र हुए खराब
साल 2017 में गायत्री प्रजापति के ग्रह नक्षत्र खराब हुए तब से अब तक उन्हें सुकून नहीं मिला। 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव चल रहा था पहले चरण की वोटिंग हो गई थी इसी दौरान 18 फरवरी 2017 को गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके इच्छा साथियों पर एक नाबालिक लड़की ने रेप का शिकायत दर्ज कराई लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि गायत्री ने सरकारी आवास पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया फिर 3 साल तक अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रेप किया।
2021 में कोर्ट ने सुनाया उम्र कैद की सजा
इसके बाद से लगातार गायत्री प्रसाद प्रजापति की स्थिति खराब होती गई 2017 का चुनाव भी गायत्री प्रसाद प्रजापति हार गए। रेप के आरोप में गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके साथियों को जय हो गई साल 2021 में एमपी एमएलए कोर्ट ने गायत्री और उनके दो दोस्तों को उम्र कैद की सजा सुनाई। तब से अभी तक गति प्रसाद प्रजापति जेल की सलाखों में सजा काट रहे हैं।
गायत्री की पत्नी है अमेठी से विधायक
गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराज देवी इस समय अमेठी से विधायक है।महराजी देवी अमेठी विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर साल 2022 में चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में महाराजी देवी ने शानदार जीत दर्ज किया। 2022 के चुनाव में महाराजी देवी के सामने बीजेपी से अमेठी के राजा संजय सिंह चुनाव मैदान में थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!